Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राजधानी की सड़कों पर कचरा फेंका तो कैमरे में हो जाएंगे कैद, निगम करेगा कार्रवाई
    झारखंड

    राजधानी की सड़कों पर कचरा फेंका तो कैमरे में हो जाएंगे कैद, निगम करेगा कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2023Updated:September 6, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : यदि आप रांची में रहते हैं और घर व प्रतिष्ठान का कचरा शहर की सड़कों पर फेंकने की आदत है तो आपको अपनी आदत बदलनी होगी। नहीं तो आपकी ये आदत मुश्किल में डाल देगी और कभी भी रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम आपके घर पहुंच सकती है। चूंकि रांची नगर निगम ने 600 से ज्यादा हाई क्वालिटी कैमरों के साथ पूरे शहर पर 24 घंटे मानिटरिंग शुरू कर दी है। ऐसे में कचरा फेंकते हुए आपकी तसवीर कैमरे में कैद हो जाएगी। 6 सितंबर को रांची के नगर प्रशासक अमित कुमार ने रांची स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर निगम तथा स्मार्ट सिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कई निर्देश भी दिए।

    कमांड कंट्रोल सेंटर से निगरानी

    बैठक के बाद नगर प्रशासक नें राजधानीवासियों से शहर की स्वच्छता में सहयोग करने और सड़कों को अतिक्रमणमुक्त रखने के साथ सड़क पर जहां-तहां पार्किंग नहीं करने का आग्रह किया। उन्होंने पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिया। शहर के 233 से ज्यादा लोकेशन पर लगे 600 से ज्यादा कैमरों (ये संख्या सर्विलांस कैमरों की है) की मदद से यह सुनिश्चित होगा कि किस जगह पर व्यक्ति या संस्थान आद्तन कचरा फेंका जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम की सफाई टीम ने कचरा डंप किया है। कमांड सेंटर में बैठे निगमकर्मी संबंधित वार्ड के सुपरवाईजर और नगर निगम के कर्मियों को इसकी जानकारी देंगे। इतना ही नहीं टीम उन्हें पहले वार्निंग देगी। इसके बाद उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    शहर में जल जमाव की समस्या

    बैठक में ये भी निर्णय हुआ की साफ सफाई के साथ साथ सड़कों पर जल जमाव और जल जमाव से हो रही परेशानी की भी निगरानी इन कैमरों से होगी। इसके लिए कमांड सेंटर में दो शिफ्ट में नगर निगम की टीम भी रखी गयी है। ऐसी समस्या आने पर त्वरित कार्रवाई के लिए नगर निगम के संबंधित विभाग को सूचित किया जाएगा। रांची की सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए कमांड सेंटर से निगरानी शुरु हो गई है। जहां-तहां बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मैटेरियल रखने पर भी एक्शन लिया जाएगा।

    नो पार्किंग जोन में नहीं लगेंगी गाड़ियां

    शहर की सड़कों पर नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ा करनें वाले लोगों पर भी एक्शन होगा। इसके लिए नगर निगम की  टीम  ने शहर की सड़कों पर कैमरों से नजर रखना शुरु कर दिया है। इससे शहर की यातायात स्मूथ होगी। नगर प्रशासक नें अपर नगर प्रशासक को निर्देश दिया कि शहर की स्वच्छता,सड़कों को अतिक्रमणमुक्त रखने और अन्य कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए कमांड सेंटर के पीए सिस्टम का उपयोग करें। इसके साथ ही वैरिएबल मैसेज साईन बोर्ड के माध्यम से भी लोगों को रांची शहर को क्लिन बनाने के लिए संदेश दिखाए जाएं।

    एक नजर

    • स्वच्छता हेतु 600 से ज्यादा हाई रिजॉल्यूशन कैमरों से निगरानी शुरु
    • स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर से नगर निगम की टीम कर रही है निगरानी
    • शहर में जहां तहां गाड़ी पार्क करना भी पड़ सकता है महंगा
    • सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर सख्त कार्रवाई का निर्देश
    • धार्मिक स्थल,महापुरुषों की प्रतिमा, समाधि स्थल,स्कूल,हॉस्पिटल,होटल,पब्लिक प्लेस टॉप प्रायरिटी पर

    बैठक में  रहे मौजूद

    बैठक में नगर प्रशासक अमित कुमार के साथ साथ,रांची नगर निगम के अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन, रांची स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदक्योलियार,स्मार्ट सिटी के पीआरओ अमित कुमार, प्रबंधक उत्कर्ष कुमार,हॉनीवेल औटोमेशन लि. की ओर से अतुल अग्रवाल और रांची नगर निगम की ओर से प्रतिनियुक्त कर्मी मौजूद रहे।

    600 कैमरे इंफोर्समेंट टीम कचरा फेंका कैमरे में हो जाएंगे कैद घर निगरानी प्रतिष्ठान का कचरा फेंकने की आदत मुश्किल रांची रांची नगर निगम राजधानी शहर की सड़क सड़कों पर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखाता नंबर एक, एग्रीमेंट एक और कार्यवाही सिर्फ एक पर आखिर क्यों?
    Next Article बीते 50 सालों में हमने पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाया हैः अरूण कुमार सिंह

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.