Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 12:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शिक्षक दिवस पर आज टेट पास पारा शिक्षक राजधानी की सड़कों पर करेंगे भिक्षाटन
    झारखंड

    शिक्षक दिवस पर आज टेट पास पारा शिक्षक राजधानी की सड़कों पर करेंगे भिक्षाटन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2023Updated:September 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: ​​शिक्षक दिवस 5 सितंबर को झारखंड सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए विरोध में टेट पास पारा शिक्षकों ने राजधानी की सड़कों पर भिक्षाटन करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    क्या है कारण

    टेट सफल सहायक अध्यापकों का मानना है कि एक तरफ अल्पसंख्यक विद्यालयों में बिना झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के सिर्फ प्रशिक्षण के आधार पर सीधे 4200-4600 ग्रेड पे पर बिना किसी परीक्षा के शिक्षक बहाली की गई। विभागीय आदेश को भी प्रतिनिधि मंडल के मिलते ही आनन फानन में बदल दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ 19-20 वर्षो से कार्य कर रहे वैसे टेट पास पारा शिक्षकों को वेतनमान का आश्वासन देकर भी सरकार सिर्फ ठगने का कार्य कर रही है।

    सहायक ​शिक्षक की पूरी अहर्ता रखते हैं

    आंदोलन कर रहे टेट पास पारा ​​शिक्षकों का कहना है कि शैक्षणिक स्तर को ऊपर ले जाने में पारा शिक्षक महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। टेट पास पारा शिक्षक सहायक शिक्षक बनने की पूरी अहर्ता रखते हैं। NCTE तथा NEP मापदण्ड को भी पूरा करते हैं। 2013 एवं 2016 से झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण हैं।

    महा​धिवक्ता व उच्च स्तरीय कमिटी की अनुशंसा को किया दरकिनार

    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड महाधिवक्ता से लिया गया लिखित परामर्श में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण पारा शिक्षकों को वेतनमान प्रदान करने की अनुशंसा भी है। इसके अलावे 9 JUNE 2020 को उच्च स्तरीय कमिटी ने भी वेतनमान प्रदान करने की अनुशंसा की थी, परंतु आज तक हमें वेतनमान से वंचित रखा गया है। सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली का विरोध कर रहे पारा शिक्षकों का कहना है कि हमसे 9 घंटे की लंबी परीक्षा लेकर 2400-2800 ग्रेड पे दिया जाएगा, जो कहीं से न्यायोचित नहीं है।

    begging in ranchi govt of jharkhand Para Teacher para teacher update news Ranchi Latest News ranchi news tet pass para teacher tet pass para teacher begging झारखंड सरकार टीईटी पास पारा ​शिक्षक टेट पास पारा ​शिक्षक ​भिक्षाटन पारा ​शिक्षक पारा ​शिक्षक अपडेट न्यूज रांची न्यूज रांची में ​भिक्षाटन रांची लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleThe Coal Bearing Area Amendment 2023 बिल देश एवं राज्यहित में नहीं : झारखंड सरकार
    Next Article अवैध खनन मामले में सीएम समेत 20 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह में बड़े धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी

    October 30, 2025
    झारखंड

    शराब घोटाला : ACB आज फिर मनोज कुमार से करेगी पूछताछ

    October 30, 2025
    झारखंड

    पेड़ की डाल गिरने से बाइक सवार की मौ’त, माता-पिता जख्मी

    October 30, 2025
    Latest Posts

    हर उम्र के लिए जरूरी है दूध, कितना और कब पियें… जानें

    October 30, 2025

    गिरिडीह में बड़े धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी

    October 30, 2025

    बिहार विस चुनाव 2025 : NDA आज जारी करेगा अपना घोषणापत्र

    October 30, 2025

    मंदिर पहुंचते ही खुल गई फर्जी IPS अधिकारी की पोल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    October 30, 2025

    शराब घोटाला : ACB आज फिर मनोज कुमार से करेगी पूछताछ

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.