Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डुमरी उपचुनावः हेमंत बनाम बाबूलाल, आठ को चलेगा पता किसने किया कमाल
    झारखंड

    डुमरी उपचुनावः हेमंत बनाम बाबूलाल, आठ को चलेगा पता किसने किया कमाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2023Updated:September 4, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः डुमरी विधानसभा उपचुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। यह उपचुनाव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बनाम राज्य के पहले मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी की प्रतिष्ठा से जुड़ गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी उपचुनाव में राज्य के तमाम दिग्गज नेता पसीना बहाते दिख रहे हैं। एनडीए और आईएनडीआईए गठबंधन के नेता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। सीएम के पक्ष में सहानुभूति की ताकत है, क्योंकि लगातार डुमरी जीतते रहे जगरनाथ महतो के असमय निधन के बाद पार्टी ने उनकी पत्नी बेबी देवी को मैदान में उतारा है। उनके पक्ष में गठबंधन में शामिल कांग्रेस और राजद के नेता एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के लिए भाजपा के तमाम दिग्गज नेता गेम चेंजर के तौर पर भूमिका में दिख रहे हैं। डुमरी उपचुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा, इसका फैसला तो 8 सितम्बर को होने वाली वोटों की गिनती के बाद ही होगा, लेकिन स्टार प्रचारकों की भीड़ और राजनीतिक दलों की जोड़तोड़ निश्चित रूप से चुनाव को रोचक बना रही है।

    4 उपचुनावों में यूपीए महागठबंधन की जीत

    झारखंड में 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद से बेरमो, मधुपुर, मांडर और दुमका में उपचुनाव हुए। चारों उपचुनावों में सीटिंग एमएलए के निधन या सीट छोड़ने के बाद उनके परिवार के सदस्यों ने ही जीत हासिल की। बेरमो में दिग्गज कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह के निधन के बाद उनके बेटे अनूप सिंह उर्फ कुमार जयमंगल सिंह ने जीत दर्ज की। मधुपुर में हेमंत कैबिनेट में मंत्री रहे हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके बेटे हफीजुल हसन अंसारी जीते। मांडर में बंधु तिर्की की विधायकी गई तो उनकी बेटी शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत हासिल की। दुमका में बसंत सोरेन जीते। यह सीट उनके बड़े भाई और प्रदेश के मुखिया हेमंत सोरेन के छोड़ने की वजह से खाली हुई थी। बता दें कि इससे पहले 5 उपचुनावों में से 4 सीटों पर सत्ताधारी पार्टी का कब्जा बरकरार रहा। वहीं हाल ही में रामगढ़ में हुए उपचुनाव में एनडीए में शामिल आजसू पार्टी ने बाजी मारी।

    मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से खाली हुई सीट

    झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का असमय निधन हो गया। उनका निधन चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में इलाज के क्रम में हुआ था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जगरनाथ महतो के निधन के बाद डुमरी विधानसभा सीट खाली हो गई है। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक थे।

    लगातार 4 बार विधायक बने जगरनाथ महतो

    बता दें कि पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो गिरिडीह के डुमरी विधानसभा से लगातार 4 बार विधायक रहे। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक 34940 वोटों से जीत हासिल की थी। डुमरी विधानसभा सीट झारखंड के मध्य क्षेत्र का हिस्सा है, और इसकी 90 फीसदी आबादी ग्रामीण है, शेष 10 फीसदी आबादी शहरी है। इस विधानसभा सीट में 10।97 फीसदी अनुसूचित जाति (SC) तथा 10।68 फीसदी अनुसूचित जनजाति (ST) की आबादी है।

    AJSU Babulal marandi Baby Devi Dumri by-election Dumri by-election news Dumri update news Hemant Soren Jharkhand news Jharkhand Update News Jmm Yashoda Devi आजसू झामुमो झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड समाचार डुमरी अपडेट न्यूज डुमरी उपचुनाव डुमरी उपचुनाव न्यूज बाबूलाल मरांडी बेबी देवी यशोदा देवी हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची जू में जेब्रा के लिए अभी करना होगा इंतजार, फूट एंड माउथ बीमारी की वजह से फंसा मामला
    Next Article कांग्रेस ने मोदी सरकार पर गरीबों के 8 करोड़ रुपए लूटने का लगाया आरोप 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.