Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»हनुमान मंदिर के पास पेड़ से टपक रहा पानी, पूजा-पाठ शुरू, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    जमशेदपुर

    हनुमान मंदिर के पास पेड़ से टपक रहा पानी, पूजा-पाठ शुरू, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: ​कदमा ​स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में एक पेड़ से लगातार टिप टिप पानी टपक रहा है। वहीं, पेड़ के पत्तों पर बर्फ जैसी आकृति नजर आ रही है, जिससे पानी  लगातार टिप ​टिप टपक रहा है। यह देख लोगों की आस्था उमड़ पड़ी और यहां पर पूजा-पाठ शुरू हो गया। देखते ही देखते भारी संख्या में महिला-पुरुष जुट गए और रस्सी का घेरा बनाकर एक-एक कर श्रद्धालु पेड़ के नीचे जा रहे हैं। प्रणाम करके चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। वहां पर एक पुजारी भी मौजूद हैं। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    पेड़ के पत्तों पर बर्फ जैसी आकृति

    बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से जमशेदपुर में बारिश नहीं हुई है। इसके बावजूद इस पेड़ से लगातार पानी गिर रहा है। वहीं जब पेड़ के पत्तों पर लोगों ने जूम करके देखा तो पाया कि बर्फ जैसी आकृति बनी हुई है और उसी पानी टिप टिप कर गिर रहा है। लोग इस पेड़ को देखने पहुंच रहे हैं और यह नजारा देखकर देखकर कोई इसे कुदरत का करिश्मा तो कोई दैवीय चमत्कार बता रहा है।

    क्या है मामला

    बताया गया कि मंदिर प्रांगण पहले मिट्टी का था, जिस कारण कभी किसी ने नोटिस नहीं किया कि पेड़ से पानी गिर रहा है। लेकिन एक हफ्ता पहले ही जब मंदिर प्नांगण का फ्लोर सीमेंटेड कर दिया गया है। इसके बाद मंदिर प्रांगण के इस पेड़ से लगातार पानी का ​टिप टिप टपकना लोगों के बीच कौतुहल का विषय बना हुआ है। वहीं अब तो यहां पूजा-पाठ भी शुरू हो गया है। बताया गया कि सबसे पहले आटो स्टैंड के एक ड्राइवर ने इस बात काे नोटिस किया।

     

    hanuman temple tree jamshedpur kadma jamshedpur latest news Jamshedpur News jamshedpur today news Jamshedpur Update News water dripping from tree जमशेदपुर अपडेट न्यूज जमशेदपुर कदमा जमशेदपुर टूडे न्यूज जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर लैटेस्ट न्यूज पेड़ से टपक रहा पानी हनुमान मंदिर का पेड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचैंबर चुनाव 23 व 24 सितंबर को,11 से होगा नामांकन
    Next Article हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल, कहा- जनता ऊब चुकी है, अब परिवर्तन चाह रही है

    Related Posts

    झारखंड

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026
    झारखंड

    12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 12, 2026
    Latest Posts

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026

    12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 12, 2026

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.