Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 11:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तमिलनाडु : मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के कोच में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत, 50 घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडु : मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के कोच में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत, 50 घायल

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास भयावह हादसा हुआ है. रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई, जिसमें 9 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है। दक्षिण रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

    मरने वाले सभी यात्री उत्तर प्रदेश के हैं, जो धार्मिक यात्रा पर निकले थे। एएनआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि जिस कोच में आग लगी वो एक ‘प्राइवेट पार्टी कोच’ था, जो 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चला था।

    दक्षिण रेलवे के बयान के अनुसार, 17 अगस्त को लखनऊ से चले एक प्राइवेट पार्टी कोच को 25 अगस्त को नागरकोली जंक्शन पर पुनलूर-मदुरै एक्सप्रेस में जोड़ा गया था और आज (26 अगस्त) सुबह मदुरै स्टेशन पर पहुंचा। पार्टी कोच को ट्रेन से अलग करके मदुरै स्टैबलिंग लाइन पर खड़ा किया गया था, जहां सुबह 5.15 बजे इसमें आग लग गई।

    दक्षिण रेलवे के मुताबिक, कोच के अंदर अवैध रूप से गैस सिलिंडर रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग लगी। मदुरै की जिला कलेक्टर संगीता ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि आज (शनिवार) सुबह मदुरै स्टेशन पर खड़े एक कोच में आग लग गई. कोच में उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे।

    जिला कलेक्टर ने आगे कहा, शनिवार सुबह जब उन्होंने काफी बनाने के लिए गैस जलाई, उसी समय सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। 55 लोगों को कोच से निकाला गया। अभी तक 9 शव बरामद किए गए हैं।

    दक्षिण रेलवे के आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्राइवेट पार्टी कोच में सवार यात्रियों ने अवैध रूप से सिलिंडर रखा था, जो आग लगने की वजह बना. कई यात्री आग लगने का पता चलते ही ट्रेन से नीचे उतर गए थे। बयान में कहा गया है कि किसी अन्य कोच को नुकसान नहीं पहुंचा है।

    पार्टी कोच को रविवार को चेन्नई लौटना था, जहां से इसे वापस लखनऊ जाना था। रेलवे के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी पोर्टल का इस्तेमाल करके पार्टी कोच बुक कर सकता है। इसका इस्तेमाल केवल यात्रा के लिए किया जा सकता है और इसमें आग लगने वाले सामान लेकर चलने की मनाही होती है।

     

    #National News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपारा शिक्षकों के आरक्षण पर झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य से जवाब मांगा, अगली सुनवाई 31 अगस्त को
    Next Article झारखंड : राज्य कर्मियों की तर्ज पर संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में खराबी… देखें VIDEO

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    महिला विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगी सोफी डिवाइन, टी20 करियर रहेगा जारी

    June 17, 2025

    मोतिहारी में साइबर क्राइम सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 17, 2025

    पाकुड़ में सर्किल इंस्पेक्टर के घर भीषण डकैती

    June 17, 2025

    ट्रैफिक सुधार के लिए रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    June 17, 2025

    सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में खराबी… देखें VIDEO

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.