Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2025 ♦ 12:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा की लोकप्रियता से विपक्षी दल घबड़ाए, कर रहे है अनर्गल प्रलाप : राजेश शुक्ल
    झारखंड

    भाजपा की लोकप्रियता से विपक्षी दल घबड़ाए, कर रहे है अनर्गल प्रलाप : राजेश शुक्ल

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास को मूर्त रूप भाजपा की रघुवर सरकार ने किया।

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि जे एम एम और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने झारखंड के लोंगो को बराबर विभाजित कर दिग्भ्रमित करने का काम किया। लेकिन झारखंड की जनता इनकी सत्तालोलुपता और अवसरवादिता को समझ चुकी है तथा इनके झांसे में नही आने वाली है। उनकी पसंद केवल भाजपा है तथा इस विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने 65 पार के लक्ष्य को पूरा करेंगी।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड की भाजपा सरकार के साहसिक निर्णय और कार्यो से झारखंड में सकारात्मक बदलाव आया है।सरकार के विकास कार्यो की प्रशंसा विश्व बैंक और नीति आयोग जैसी संस्थाएं भी कर चुकी है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के कुशल नेतृत्व में सरकार के दृढ़ इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से राज्य में विकास और सुशासन कायम हुआ है।उन्होंने विरासत में मिली बदहाली, लचर कानून व्यवस्था, उग्रवाद जैसी समस्याओं से राज्य को निकाला है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन सरकार की बड़ी उपलब्धि रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को साकार करने की दिशा में सरकार के प्रयासों के सुपरिणाम दिख रहे है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि भाजपा की नीतियों की सराहना झारखंड की जनता स्वयं कर रही है। झारखंड आज सम्पूर्ण विकास की तरफ़ आगे बढ़ा है। यह रघुवर दास सरकार के अहर्निश विकास कार्य करने के वजह से ही संभव हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए अंत्योदय और गरीब कल्याण के रास्ते चलते हुए गरीब उत्थान के अनेक योजनाएं लेकर पिछले बर्ष आई जो आज धरातल पर है और उसके सुपरिणाम दिख रहे है।

    श्री शुक्ल ने कहा है झारखंड में गरीब सरकार के पास आए, इसके बदले मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गरीब के पास स्वयं जाने का नया विचार झारखंड में शुरू किया, जिसमे शानदार सफलता मिली। झारखंड की डबल इंजन की सरकार निर्णय लेने वाली सरकार है।राजनीतिक इक्षा शक्ति के चलते झारखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार विकास के लिए होती है और यह कार्य राज्य की रघुवर सरकार समपर्ण और ईमानदारी से कर रही है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि भाजपा संगठन और सरकार सिद्धान्तों और आदर्शों के आधार पर कार्य करती है। जबकि राज्य में विपक्षी राजनीतिक पार्टियां नकारात्मक बाते कर लोगों को गुमराह करने की लगातार कोशिश कर रही है। जनता इनको पहले भी करारा जबाब दे चुकी है तथा आगे भी देने वाली है। जनता केंद्र की श्री नरेन्द्र मोदी सरकार और राज्य की रघुवर दास सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से प्रसन्न और उत्साहित है तथा 3 दिसम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का शानदार और ऐतिहासिक स्वागत खुटी और जमशेदपुर में करेंगी।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड राज्य की स्थापना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया जबकि इसको सजाने और सवारने का काम भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में हर विधानसभा क्षेत्र में हवा है तथा भाजपा को आशातीत सफलता मिलेगी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकार्रवाई के दायरे में आये केएन त्रिपाठी, पूछताछ के पुलिस ने जब्त किया लाईसेंसी पिस्टल
    Next Article पिस्तौल लहराना कांग्रेस का असली चरित्र: मीनाक्षी लेखी

    Related Posts

    कारोबार

    मेधा डेयरी ने बढ़ा दिये दूध के दाम, नई कीमत कब से लागू… जानिए

    May 11, 2025
    झारखंड

    13 मई से झारखंड में गर्मी से मिलने लगेगी राहत, जानें आज का वेदर अपडेट

    May 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नशा कारोबारियों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    May 10, 2025
    Latest Posts

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान को सहयोग का दिया प्रस्ताव

    May 11, 2025

    चुन्नू ठाकुर समेत दो कुख्यात अपराधियों की 11 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

    May 11, 2025

    चीन के विदेश मंत्री ने NSA अजित डोभाल से की बात, स्थायी संघर्षविराम की अपील की

    May 11, 2025

    मेधा डेयरी ने बढ़ा दिये दूध के दाम, नई कीमत कब से लागू… जानिए

    May 11, 2025

    ‘तू न थमेगा कभी, तू न झुकेगा कभी’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अमिताभ बच्चन का पोस्ट

    May 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.