Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»राजनीति में नई पीढ़ी को नेतृत्व का संकल्प लेना होगा : संजय मेहता
    झारखंड

    राजनीति में नई पीढ़ी को नेतृत्व का संकल्प लेना होगा : संजय मेहता

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    बरही : बरही विधानसभा से आप प्रत्याशी युवा संजय मेहता ने कई क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पदमा, सरैया ,चम्पाडीह, गोतिया, रोमी,सूर्यपुरा, पदमा बाजार , सरैया चट्टी आदि कई क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।
    इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार बरही की जनता युवा को नेतृत्व का कमान सौंपेगी। सामाजिक राजनीतिक परिवर्तन की इस बेला में युवा शक्ति को नेतृत्व का भार उठाना होगा। अब वक्त आ गया है कि नई पीढ़ी को नेतृत्व का अवसर प्रदान किया जाए।

    नए वक़्त में अब नए विजन और सोच को स्थान देने के लिए यह जरूरी है कि जनता अपना प्रतिनिधि एक युवा को चुने। उन्होंने कहा कि पुराने और बीते वक़्त पर बात करने से बेहतर है अब भविष्य की नीति तय की जाए। उन्होंने कहा कि बहुत काम करना है,सबको मिलजुलकर करना होगा। सबके साथ और विश्वास से ही लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के विश्लेषण के बाद यह प्रतीत होता है कि झारखंड में अब नए और युवा नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बरही को एक नया आयाम देने के लिए युवा साथियों को एक संकल्प लेना होगा। नए संकल्प से ही परिवर्तन की बुनियाद तय होती है। संजय ने कहा कि नए दौर हम नया इतिहास लिखेंगे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा के प्रथम चरण का मतदान 30 नवम्बर को होगा, 68 गुमला एवं 69 बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में 30 नवम्बर को वोट डाला जाएगा
    Next Article नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी के पिता को सहयोग करने के मामले में हुई 10 वर्ष सश्रम कारावास साथ ही हुई 11 हजार का जुर्माना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.