Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»16 डिसमिल जमीन का प्रलोभन देकर हत्या करवाया था सुभाष मुंडा का, मुख्य साजिशकर्ता सहित तीन गिरफ्तार व हथियार बरामद
    झारखंड

    16 डिसमिल जमीन का प्रलोभन देकर हत्या करवाया था सुभाष मुंडा का, मुख्य साजिशकर्ता सहित तीन गिरफ्तार व हथियार बरामद

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रिंग रोड स्थित दलादली में माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड की गुत्थी रांची पुलिस ने सुलझा लिया है। रांची पुलिस ने मास्टरमाइंड छोटू खलखो उर्फ छोटू उरांव समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी किशोर कौशल ने निर्देश पर गठित टीम ने मामले का उदभेदन किया है। गिरफ्तार आरोपियों में छोटू खलखो, विनोद कुमार उर्फ कन्हैया और अभिजीत कुमार पाड़ी शामिल है। उक्त जानकारी प्रेसवार्ता में एसएसपी किशोर कौशल ने दी। उन्होंने कहा कि शूटरों को 16 डिसमिल जमीन का प्रलोभन देकर हत्या की साजिश रचा था। पूर्व में 6 डिसमिल जमीन भी दिया गया। बाकी, घटना के बाद 10 डिसमिल जमीन देने की बात हुई थी। इतना ही नहीं शूटरों को विनोद कुमार उर्फ कन्हैया द्वारा 3 लाख और छोटू द्वारा 1 लाख रुपये व 7.65 एमएम का देशी पिस्टल भी दिया गया था। हत्या को अंजाम देने के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी तय की गई थी।

    बबलू पासवान ने शूटर को बुलाया था हत्या के लिए
    एसएसपी ने बताया कि माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या के लिए छोटू खलखो ने बबलू पासवान से बात की। इसके बाद दोनों शूटरों को बबलू ने हत्या के लिए बुलाया था। सुभाष मुंडा की हत्या की साजिश सभी आरोपी मिलकर विनोद महतो की शादी के समय से चल रही थी। लेकिन, आरोपियों को सही मौका नहीं मिल पा रहा था। इसी दौरान जब नए कार्यालय बना और सीसीटीवी कैमरा लगने से पूर्व हटी की घटना को अंजाम दिया गया।

    सुभाष मुंडा को सात गोली मारी थी अपराधियों ने
    पार्टी कार्यालय में 26 जुलाई की शाम घुसकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या कर दी थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया था। रातभर हंगामा करने के बाद दूसरे दिन रांची को बंद कराया गया था।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएरिया कमांडर को लेवी वसूली कर पहुंचाने जा रहे उग्रवादी को खुंटी पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी और गोली बरामद
    Next Article नशे कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो तस्कर गिरफ्तार व 50 लाख का अफीम और ब्राउन शुगर जप्त

    Related Posts

    झारखंड

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    नाली में मिली युवक की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2025
    Latest Posts

    जवान लड़के को पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट, पुरानी रंजिश की आशंका

    June 18, 2025

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.