Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सदन में इरफान अंसारी को मारने के लिए दौड़ पड़े शशि भूषण मेहता, विधानसभा अध्यक्ष ने किया बीच बचाव, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
    झारखंड

    सदन में इरफान अंसारी को मारने के लिए दौड़ पड़े शशि भूषण मेहता, विधानसभा अध्यक्ष ने किया बीच बचाव, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : आदिवासी समुदाय को लेकर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के दिए गए बयान पर झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के 5वें दिन सदन के बाहर और अंदर खूब हंगामा हुआ। बीजेपी विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दिया गया।

    आज सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई वैसे ही विपक्ष ने इरफान अंसारी के दिए गए बयान पर हंगामा किया। जिसके स्पीकर रवींद्र नाथ महतो भड़क गए और सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद फिर जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई फिर विधानसभा में आदिवासी के बयान पर हंगामा होने लगा। वेल में हंगामा कर रहे विधायकों पर स्पीकर भड़क गए थे। विधानसभा के अंदर इरफान अंसारी अपना बयान दे रहे थे। इसी दौरान शशि भूषण मेहता इरफान अंसारी को मारने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने बीच बचाव किया।

    इरफान के बयान पर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने की निंदा

    इरफान अंसारी के सदन में दिए गए आदिवासियों के बयान पर झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का पांचवा दिन भी हंगामेदार रहा। विपक्ष इरफान अंसारी के दिए इस बयान पर माफी मांगने पर अड़े हुए हैं। इसे लेकर विधानसभा के बाहर भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं सत्तापक्ष ने भी इरफान अंसारी के इस बयान की निंदा की है।

    शिल्पा नेहा तिर्की ने जताई आपत्ति

    महगमा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि इरफान अंसारी ने गलती से यह बात बोल दी है। वहीं शिल्पा नेहा तिर्की ने भी इस बयान पर आपत्ति जताई है। दूसरी तरफ इरफान अंसारी से जब मीडिया के द्वारा यह पूछा गया कि आप इस बयान पर माफी मांगेंगे या नहीं तो इरफान अंसारी का कहना था कि प्रधानमंत्री ने भी बोलते बोलते बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की जगह बेटी पढ़ाओ बेटी पटाओ बोल दिया था। तो क्या प्रधानमंत्री ने अपने इस बयान पर माफी मांगी?

    adjourned proceedings house Irfan Ansari jharkhand ran ranchi Shashi Bhushan Mehta statement tribal Tribal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल को लेकर इरफान ने की टिप्पणी, कहा- आदिवासी इतना तेज कैसे हो सकता है?
    Next Article पेसा कानून को लागू करने की मांग को लेकर धरना पर बैठे लोबिन हेंब्रम, अपने ही सरकार को घेरा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    July 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026

    जामताड़ा सदर अस्पताल में एक ही रात में तीन मौ’तें, स्वास्थ्य मंत्री के अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर!

    July 9, 2026

    बरगद का पेड़ और भारत की तरक्की : कहानी 151 साल के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की

    July 9, 2026

    चर्चित बिल्डर निशित केशरी के घर में चो’री का प्रयास, चली गो’ली, बॉडीगार्ड घा’यल

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.