Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: नियोजन नीति के मुद्दे पर भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: नियोजन नीति के मुद्दे पर भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग कर दी। विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हाथों में तख्ती लिए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे भाजपा विधायकों ने सरकार को नियोजन नीति के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की।

    विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार चुनाव के वक्त राज्य के युवाओं से यह वादा करके आई थी कि पांच लाख नौकरी देंगे। लेकिन सत्ता में बैठते ही यह सरकार अपने इस चुनावी वादे को भूल गई। आज स्थिति यह है कि राज्य के युवा सड़कों पर हैं और आंदोलन कर रहे हैं।

    भाजपा विधायक अमित मंडल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नियोजन नीति के मुद्दे पर सरकार ने युवाओं को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया है। राज्य में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें कई तरह की खामियां हैं। एक तरफ राज्य में टेट परीक्षा नियमित रूप से नहीं हो रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य के सीटेट पास अभ्यर्थियों को मौका देने से वंचित किया गया है। उनके भविष्य के लिए सरकार को कोई चिंता नहीं है। ऐसे में विपक्ष में होने के नाते भाजपा चुप नहीं बैठेगी।

    सदन के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों में मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, अमर कुमार बाउरी, नारायण दास, अमित मंडल, अनंत ओझा सहित कई विधायक शामिल रहे।

    BJP MLAs demand Chief Minister's resignation on the issue of planning policy BJP MLAs protested CTET pass Hemant Soren Jharkhand Assembly Monsoon Session
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री , स्पीकर और मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यू-ट्यूबर गढ़वा से गिरफ्तार
    Next Article झारखंड विधानसभा मानसून सत्र : सत्र के दूसरे दिन मणिपुर घटना पर सदन में हंगामा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    Latest Posts

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.