Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू, इन मुद्दों पर हंगामेदार होने के आसार
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू, इन मुद्दों पर हंगामेदार होने के आसार

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू होने वाला है, जो चार अगस्त तक चलेगा। सत्र के दौरान हंगामेदार होगा। सदन आहूत होने से एक दिन पूर्व गुरुवार को पक्ष-विपक्ष ने अलग-अलग बैठक की। दोनों पक्ष के विधायकों ने सदन को लेकर रणनीति बनायी। सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक देर शाम मुख्यमंत्री आवास में हुई। सत्ता पक्ष की बैठक में तय किया गया कि मणिपुर की घटना को लेकर भाजपा को घेरेंगे। इस पर केंद्र सरकार से जवाब मांगेंगे।

    आज विधानसभा सत्र के पहले दिन राज्यपाल की ओर से प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को सभा में रखा जाएगा। इसके अलावा शोक प्रकाश पेश होगा।

    हंगामेदार होगा सत्र

    सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है। विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी है। पांचवी विधानसभा के 12वें सत्र में पहली बार विरोधी दल की ओर से नेता प्रतिपक्ष के मौजूद रहने की संभावना थी लेकिन विधायक दल की बैठक में भाजपा अबतक नेता प्रतिपक्ष पर फैसला नहीं ले सकी है। राज्य में कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा है। भाजपा अपराध, भ्रष्टाचार, बांग्लादेशी घुसपैठ, शिक्षक नियुक्ति, खनन जैसे अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

    सत्ता पक्ष औऱ विपक्ष की रणनीति तैयार

    दूसरी तरफ सत्ता पक्ष ने भी बैठक में इस पर रणनीति तैयार की है कि कैसे विपक्ष के सवालों को जावब देना है। सरकार सोमवार को पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी और मंगलवार को इसे पारित किया जाना है। मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान वन विभाग, शिक्षा विभाग, पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद विभाग, उद्योग और खान विभाग से संबंधित सवालों को रखा जायेाग जिसके जवाब दिए जायेंगे।

    4 अगस्त को सत्र होगा समाप्त

    तीसरे दिन बुधवार को विधानसभा में नगर विकास, भवन निर्माण, पथ निर्माण, परिवहन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संबंधित सवालों पर सरकार की ओर से जवाब मिलेगा। गुरुवार को कृषि, जल संसाधन, खाद्य आपूर्ति, महिला बाल विकास, कल्याण विभाग के सवाल जवाब होने हैं। अंतिम दिन 4 अगस्त को श्रम विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग, राजस्व निबंधन, उत्पाद विभाग से जुड़े सवालों के जवाब दिए जाने हैं। आखिरी दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का समापन भाषण होगा।

    कांग्रेस मणिपुर मामले पर भाजपा को घेरेगी

    सत्ता और विरोधी दलों ने बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति तैयार की है। सत्ता पक्ष की बैठक में तय किया गया कि मणिपुर की घटना को लेकर भाजपा को घेरेंगे, दूसरी तरफ विरोधी दल कई मुद्दों पर हेमंत सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस विधायकों की संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम के आवास पर अलग से बैठक हुई. इसमें राज्य में विधि-व्यवस्था को लेकर विधायकों ने चिंता जताया गया है।

    Bjp CM hemant soren Congress Hangama jharkhand Jharkhand Vidhansabha Jmm Monsoon session ranchi मॉनसून सत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj ka Rashifal 28 July 2023 : कर्क राशि वाले शिवलिंग पर करें पन्चामृत अर्पण, मिलेगा मनचाहा फल, जानिए आज का राशिफल
    Next Article झारखंड विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में आज से निषेधाज्ञा लागू, किसी तरह के जुलूस, रैली पर रोक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026

    लद्दाख पर चीन की टिप्पणी से भड़के सोनम वांगचुक, पूछा- तिब्बत कब खाली कर रहे हैं?

    October 17, 2026

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.