Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बिहार : कार्यपालक अभियंता के घर निगरानी विभाग की छापेमारी, जेवरात, नगद राशि और दर्जनों जमीन के कागजात बरामद
    झारखंड

    बिहार : कार्यपालक अभियंता के घर निगरानी विभाग की छापेमारी, जेवरात, नगद राशि और दर्जनों जमीन के कागजात बरामद

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भागलपुर। जिले के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर कॉलोनी निवासी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के आवास पर बुधवार को विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम में श्रीकांत शर्मा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं। उनके घर से विजिलेंस विभाग की टीम ने छापेमारी कर 80 लाख रुपए नगद, लाखों रुपए के जेवरात और जमीन के कई कागजात बरामद किए हैं।

    जब छापेमारी शुरू हुई तो उन्होंने टीम को कुछ भी बताने से इन्कार किया। फिर छापेमारी के दौरान उनके घर से एक ब्रीफकेस में नोटों से भरा बंडल बरामद किया गया। वहीं निगरानी टीम ने आय से अधिक संपत्ति रखने के एवज में उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। कार्यपालक अभियंता श्रीकांत शर्मा को फिलहाल विशेष निगरानी इकाई की टीम अवैध संपत्ति सहित कागजातों को खंगालने में जुटी हुई।

    उल्लेखनीय है कि बिहार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए विशेष निगरानी टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिहार पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता के बारे में भी पता चला कि उनके पास आय से अधिक संपत्ति है। जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई।

    पटना से आए अधिकारियों ने बताया कि इस पर विशेष जांच टीम बैठाई गई है। इसकी जांच की जाएगी। इनके कई ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी। उसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल श्रीकांत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। छापेमारी दल में संजय जायसवाल डीएसपी विजिलेंस पटना, सत्यकाम डीएसपी निगरानी पटना सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

    Bihar cash and dozens of land papers recovered Executive Engineer Shrikant Sharma jewelry Monitoring department raids the house of executive engineer
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोयला ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को 4 साल की सजा
    Next Article पलामू : स्कूल भवन निर्माण की राशि गबन के मामले में सात प्रधानाध्यापक सह सचिव गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AI के दम पर बदलेगा झारखंड, CM हेमंत ने पेश किया Vision 2050 का रोडमैप

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली की बैठक सिर्फ छलावा, विदेश दौरे का दें हिसाब… भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वा’र

    July 9, 2026
    Latest Posts

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    AI के दम पर बदलेगा झारखंड, CM हेमंत ने पेश किया Vision 2050 का रोडमैप

    July 9, 2026

    दिल्ली की बैठक सिर्फ छलावा, विदेश दौरे का दें हिसाब… भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वा’र

    July 9, 2026

    पलामू से निकले, Google तक पहुंचे… कौन हैं राजेश रंजन जिनकी चर्चा हर तरफ?

    July 9, 2026

    पीठ पर बैग, ड्रेनेज पाइप का सहारा… बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.