Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 3:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : राजद को खल रही है लालू प्रसाद यादव की कमी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : राजद को खल रही है लालू प्रसाद यादव की कमी

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। बिहार में सियासत की एक धुरी माने जाने वाली राष्ट्रीय जनता दल का ग्राफ पड़ोसी राज्य झारखंड में गिरता रहा है। झारखंड के नेताओं को इस विधानसभा चुनाव में राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद की अनुपस्थिति में खोई हुई जमीन लौटाने की चुनौती है। हालांकि, इस चुनाव में राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद की कमी भी यहां के नेताओं को खल रही है।

    बिहार से अलग झारखंड के बनने के बाद राजद की पहचान मजबूत पार्टी के तौर होती थी, लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता गया, वैसे-वैसे राजद की जमीन सिमटती चली गई।

    इस विधानसभा चुनाव में राजद एक बार फिर पूरी ताकत के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी है।
    झारखंड राज्य गठन के पहले राजद झारखंड के कई क्षेत्रों में काफी मजबूत था, लेकिन झारखंड गठन के बाद से ही राजद का कुनबा ध्वस्त होता चला गया। पिछले विधानसभा चुनाव में राजद का एक भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका। राजद इस बार गठबंधन के साथ सात सीटों पर चुनाव मैदान में है। पार्टी ने हुसैनाबाद, चतरा, छतरपुर, कोडरमा, बरकठ्ठा, देवघर और गोड्डा से अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

    वर्ष 1995 में झारखंड (उस समय बिहार राज्य का हिस्सा था) में 14 सीटें तक जीती थी, मगर झारखंड बनने के बाद से राजद की जमीन पर अन्य दल कब्जा जमाते चले गए। पिछले चुनाव में राजद एक भी सीट नहीं जीत सकी थी जबकि 2009 में पांच सीटों पर कब्जा जमाकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब हो सकी थी।
    राजद के एक नेता कहते हैं कि राजद को नेताओं का साथ कभी नहीं मिला। राजद के महत्वपूर्ण नेता पार्टी छोड़ते चले गए। उन्होंने कहा इस साल हुए लोकसभा चुनाव के पहले राजद की अध्यक्ष रहीं अन्नपूर्णा देवी पार्टी छोड़कर भाजपा में चली गईं और कोडरमा से सांसद बन गईं। इसी तरह गिरिनाथ सिंह पार्टी छोड़कर अन्यत्र चले गए।

    इस चुनाव में राजद पूरी ताकत के साथ अपनी खोई जमीन वापस लाने के लिए पसीना बहा रही है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह कहते हैं कि इस चुनाव में पार्टी ने पांच ऐसी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जो सीटें 2009 के चुनाव में पार्टी के कब्जे में थी। सिंह भी मानते हैं कि इस चुनाव में लालू प्रसाद की कमी अखर रही है। उनके जैसा कोई स्टार प्रचारक नहीं है।

    राजद ने फिलहाल 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, इसमें लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों को भी जगह दी गई है।

    राजद के प्रदेश अध्यक्ष सिंह कहते हैं, “पार्टी को लालू प्रसाद जैसे स्टार प्रचारक की कमी पिछले चुनाव से ही खल रही है। पार्टी को अभी तक उनके बराबर का नेता नहीं मिल पाया है। चुनावों में लालू प्रसाद को सुनने के लिए हर वर्ग के लोगों की भीड़ होती थी।”

    झारखंड में विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव हो लालू का जलवा देखने के लिए उनकी चुनावी सभाओं में काफी भीड़ रहती थी।

    चर्चित चारा घोटाले के कई मामलों में सजा पा चुके लालू प्रसाद रांची की एक जेल में हैं। फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से वह रिम्स में भर्ती हैं। पार्टी के नेता-कार्यकर्ता जेल के नियम के मुताबिक उनसे मिलते हैं और रणनीतियां तय करते हैं, लेकिन नेताओं और कार्यकर्ताओं को कसक है कि इस चुनाव में लालू प्रसाद नहीं हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइसरो ने लॉन्च किया कार्टोसैट-3 सैटेलाइट, रचा इतिहास
    Next Article घोषणापत्र विश्लेषण: स्थानीयता नीति बदलेंगे लेकिन नीति क्या होगी नहीं पता,कई घोषणाएं लागू करना मुमकिन ही नहीं

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    August 26, 2025
    झारखंड

    JSCA का नाम हो ‘शिबू सोरेन स्टेडियम’, कुणाल षाड़ंगी ने उठाई मांग

    August 26, 2025
    झारखंड

    रांची में आज छात्र युवा अधिकार मंच का आक्रोश मार्च, हजारीबाग से बड़ी संख्या में छात्र रवाना

    August 26, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    August 26, 2025

    JSCA का नाम हो ‘शिबू सोरेन स्टेडियम’, कुणाल षाड़ंगी ने उठाई मांग

    August 26, 2025

    राजस्व महा-अभियान : अब सभी रैयतों का आवेदन लेना अनिवार्य, नहीं होगा कोई रिजेक्ट

    August 26, 2025

    रांची में आज छात्र युवा अधिकार मंच का आक्रोश मार्च, हजारीबाग से बड़ी संख्या में छात्र रवाना

    August 26, 2025

    रांची नगर निगम के कुछ अधिकारियों की लापरवाही से गई कर्मचारी की जान, न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी पत्नी

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.