Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : सियासत की विरासत संभालने उतरे पुत्र, पुत्रियां और पत्नियां
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : सियासत की विरासत संभालने उतरे पुत्र, पुत्रियां और पत्नियां

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2019Updated:November 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। सियासत में परिवारवाद का विरोध सभी राजनीतिक दल करते हैं, लेकिन जब सियासत में विरासत संभालने की बात आती है, तब नेताओं के परिजन ही कार्यकर्ताओं पर भारी पड़ते नजर आते हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में पिता और पति की राजनीतिक विरासत बचाने के लिए इन दिनों पुत्र-पुत्री और पत्नी पूरे दम-खम से डटे हुए हैं।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को 13 प्रत्याशियों की सूची में लिट्टीपाड़ा से विधायक साइमन मरांडी की विरासत संभालने की जिम्मेदारी उनके पुत्र दिनेश विलियम मरांडी को इस क्षेत्र से दी है। रामगढ़ विधानसभा सीट से विधायक और मंत्री रहे चंद्रप्रकाश चौधरी की भी विरासत संभालने की जिम्मेदारी उनकी पत्नी ने उठा ली है।

    चौधरी इस साल हुए लोकसभा चुनाव में सांसद बन गए, अब उनकी सीट की जिम्मेदारी पत्नी सुनीता चौधरी ने उठा ली है। रामगढ़ सीट से ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) ने सांसद चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। झरिया में भी विधायक संजीव सिंह के जेल में रहने के कारण उनके स्थान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनकी पत्नी रागिनी सिंह को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

    संजीव हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में भी पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत चुनावी मैदान में हैं और जमकर मेहनत कर रही हैं। इन्हें आजसू ने प्रत्याशी बनाया है।
    सिल्ली और गोमिया सीट से भी पूर्व विधायक अमित महतो और पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो की विरासत उन दोनों की पत्नियां ही संभाल रही हैं। दोनों न्यायालय के आदेश के बाद चुनाव लडऩे के अयोग्य घोषित हो चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सिल्ली में पूर्व विधायक अमित महतो की पत्नी सीमा महतो को, जबकि गोमिया से बबीता महतो को फिर से टिकट सौंपा है। दोनों पत्नियां अपने पतियों की राजनीतिक विरासत बचाने में लगी हुई हैं।

    पलामू जिले के पांकी सीट से भी पूर्व विधायक विदेश सिंह की विरासत उनके पुत्र देवेंद्र सिंह संभाल रहे हैं। बडक़ागांव से योगेंद्र साव की विरासत संभालने के लिए उनकी बेटी अंबा प्रसाद चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस ने इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। सिमडेगा जिले के कोलेबिरा से अपने विधायक और पूर्व मंत्री एनोस एक्का की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए उनकी पुत्री आइरिन एक्का चुनावी मैदान में हैं।

    बहरहाल, अपने पिता और पति की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए पुत्र, पुत्री और पत्नियां इस चुनावी समर में पूरा जोर लगाए हुए हैं, मगर जनता किसे विरासत सौंपती है, यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगा। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच चरणों में हो रहे हैं। 30 नवंबर, 7, 12, 16 और 20 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहागठबंधन में सबका अलग अलग घोषणापत्र, स्थानीयता नीति बदलने और आरक्षण पर झामुमो का जोर
    Next Article इलियाना डिक्रूज, सलमान संग फिल्म करने के प्रस्ताव को ठुकरा चुकी हैं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.