Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»साहिबगंज मंडल कारा में बंद अशोक यादव रिहा, जानिए जेल से निकलने के बाद क्या बोले पत्थर कारोबारी
    जोहार ब्रेकिंग

    साहिबगंज मंडल कारा में बंद अशोक यादव रिहा, जानिए जेल से निकलने के बाद क्या बोले पत्थर कारोबारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2023Updated:July 15, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज : झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर साहिबगंज मंडल कारा में बंद अशोक यादव को शुक्रवार की शाम रिहा कर दिया गया। अशोक यादव जेल से जैसे ही बाहर निकले वहां मौजूद उनके समर्थकों की भीड़ देखी गई। समर्थकों ने उन्हें बुके और माला पहनाकर स्वागत किया।

    सीसीए पर बोले अशोक यादव- कानून और सत्ता का किया दुरुपयोग

    जेल से निकलने के बाद अशोक यादव ने कहा कि मेरे ऊपर सीसीए लगा दिया, लेकिन ऐसा नहीं है कानून नहीं है। इसके ऊपर भी काूनन है। मेरे पर छह केस दर्ज किया गया। हमने कोर्ट में चुनौती दिया और अदालत ने हमें रिहा करने का आदेश दिया, जिसका हम स्वागत करते हैं और हाईकोर्ट के अभारी हैं। हमें भावनाओं के आधार पर फंसाया गया। इनलोगों ने कानून और सत्ता का दुरुपयोग किया। हम व्यापार कर रहे हैं। काफी संघर्ष से हमने अपने व्यापार को आगे बढ़ाया है। हम शुरू से संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी संघर्ष करते रहेंगे।

    झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी के दूसरे गवाह पर लगे सीसीए (एक प्रकार का निवारक निरोध) को शुक्रवार को ख़ारिज कर दिया था। इतना ही नहीं हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को अशोक यादव को तत्काल रिहा करने का आदेश भी दिया था।

    अशोक यादव पर आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज

    बता दें कि पत्थर कारोबारी अशोक यादव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधायक प्रतिनिधि सह अवैध खनन के मुख्य आरोपी पंकज मिश्रा के सहयोगी छोटू यादव के क्रशर जब्ती में ईडी का गवाह है। 30 जुलाई को साहिबगंज पुलिस ने अशोक यादव को गिरफ्तार किया था। अशोक यादव को दाहू यादव के जहाज पर गोलीबारी मामले में साहिबगंज मुफ्फसिल थाने में दर्ज केस में गिरफ्तार किया गया था। अशोक यादव पर आधा दर्जन से अधिक केस भी दर्ज है, जो बिजली चोरी, अवैध खनन व आर्म्स एक्ट से संबंधित हैं।

    ईडी ने 8 जुलाई 2022 को 20 ठिकानों पर एक साथ की थी छापेमारी

    अवैध खनन मामले में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान के तहत ईडी ने 8 जुलाई 2022 को साहिबगंज में सीएम के बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा व अन्य सहयोगियों से जुड़े 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस छापेमारी में ईडी ने करीब 5.32 करोड़ रुपये नकदी बरामद की थी। करोड़ों के बैंकिंग लेन-देन व निवेश से संबंधित दस्तावेज भी मिले थे। इसके लिए ईडी ने विधिवत जब्ती सूची तैयार की थी। जिस पर अशोक यादव ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किये थे।

    Ashok Yadav Dahu Yadav jharkhand Jharkhand high court locked in Sahibganj Mandal Jail Pankaj Mishra released Sahibganj Sahibganj Mandal Jail अशोक यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनडीए के बनने जा रहे हैं ‘चिराग’ ! जेपी नड्डा ने बैठक में शामिल होने के लिए भेजा पत्र
    Next Article बाबूलाल मरांडी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का किया पदभार ग्रहण, सभी 14 सीटों पर जीतने का किया दावा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026
    Latest Posts

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.