Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा विधायक और हटिया विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नवीन जयसवाल ने की भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील
    झारखंड

    भाजपा विधायक और हटिया विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नवीन जयसवाल ने की भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । भाजपा विधायक और हटिया विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नवीन जयसवाल ने मंगलवार को हरमू मंडल के अंतर्गत गंगानगर, यमुनानगर, विद्या नगर, नवीन नगर, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, हरमू बाजार, इमली चौक में पदयात्रा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मिलकर आशीर्वाद मांगा और अरगोड़ा मंडल के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर बैठक भी की।

    मौके पर जयसवाल ने कहा कि हटिया की जनता को सावधान रहने की आवश्यकता है। अभी बहुत सारे बहुरूपिया आएंगे और तरह-तरह के प्रलोभन देंगे। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि एक कांग्रेस, राजद और झामुमो रूपी बहरूपिया भी घूम रहा है, जिसने मधु कोड़ा के साथ मिलकर सरकार बनाई और सभी ने मिलकर 4000 करोड़ का घोटाला किया। उस समय के मुख्यमंत्री सहित चार मंत्री जेल गए। लेकिन हमारे पांच साल के शासन में एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा। यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। आज हटिया विधानसभा के हर एक गांव में हमने बिजली पहुंचाई। पांच वर्ष पूर्व झारखंड में मात्र 32 सब स्टेशन हुआ करता था। आज 132 सब स्टेशनों का निर्माण किया गया है। गांव के सभी जर्जर तार सहित कई नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रहा है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनफरत की आग न फैलायें हेमंत सोरेन : दीपक प्रकाश
    Next Article ट्रांसजेंडर विधेयक राज्यसभा में पास, अब नौकरी के मिलेंगे मौके, 05 अगस्त 2019 को लोकसभा ने दे दी थी मंजूरी

    Related Posts

    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा होंगे रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा होंगे रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.