Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 9:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव : पहले चरण की सभी 13 सीटों पर रूझान भाजपा की ओर : रामविचार नेताम
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव : पहले चरण की सभी 13 सीटों पर रूझान भाजपा की ओर : रामविचार नेताम

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। भाजपा सह प्रभारी और सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की सभी 13 सीटों पर रुझान भाजपा की ओर है। भाजपा उम्मीदवार पहले चरण की सभी 13 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण के लिए प्रचार-प्रसार 28 नवम्बर को समाप्त हो जायेगा।

    नेताम मंगलवार को अरगोड़ा स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह आया है। प्रधानमंत्री का गुमला में कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पीएम ने गरीबों के कल्याण के लिए कई कार्य किया है।

    उन्होंने कहा कि पहले चरण के 13 विधानसभा क्षेत्रों का फीडबैक मिल रहा है। पहले चरण की 13 सीटों पर हम कहीं से कम होते नहीं दिख रहे हैं। राज्य की भाजपा सरकार ने गरीबों, मजदूरों और नौजवानों के लिए कार्य किया है। सरकार ने अनुसूचित जनजाति के लिए आयोग बनाया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार ने इसके लिए अलग मंत्रालय का गठन किया। यूपीए सरकार के समय इसका बजट 4000 करोड़ था। इसे बढ़ाकर हमारी सरकार ने 6900 करोड़ का प्रावधान किया। एकलव्य विद्यालय यहां मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होंगे। यहां के बच्चों को पढ़ाई के साथ कोचिंग, कम्पटीशन के लिए भी प्रावधान करने का निर्णय सरकार ने लिया है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे महापुरुषों जिन्होंने आजादी, संस्कृति को बचाने के लिए अपना सर्वस्व दिया, ऐसे महापुरुषों की जन्मस्थली कुंड भूमि का विकास करने के लिए ऐतिहासिक स्तंभ बनाने का निर्णय सरकार ने लिया है। बिरसा मुंडा जेल म्युजियम के रूप में विकसित हो रहा है। प्रदेश भर के महापुरुषों की प्रतिमा लगेगी। भाजपा सरकार जो कहती है, वह करती है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए जो भी योजनाएं चलायी जा रही हैं, वह धरातल पर उतरी हैं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना आदि शामिल है। राज्य में पांच मेडिकल कॉलेज बनाने का काम चल रहा है। इनमें तीन पूरे हो गये हैं। डबल इंजन की सरकार ने ही देवघर में एम्स बनाने का काम शुरू किया है। आदिवासी संस्कृति सभ्यता को विश्व पटल पर पहचान मिले, इसके लिए लुगू मेला को राजकीय दर्जा मिला है। यहां के ऐतिहासिक स्थल के विकास का भी निर्णय सरकार ने लिया है। रघुवर सरकार ने गरीब, किसान, दलितों के विकास के लिए काम किया है।

    उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के एक भी मंत्री पर पिछले पांच साल में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। कुछ लोग झारखंड का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें पहले अपने गिरेबां में देखना चाहिए कि उन्होंने अपने नेतृत्व में कितना काम किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में विपक्ष की ओर से लगाये गये सभी आरोप हास्यास्पद हैं। बीते पांच वर्षों में रघुवर सरकार में कई विकास के कार्य हुए हैं, जिनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

    मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरूण उरांव ने कहा कि रघुवर सरकार में ही झारखंड में सड़कों का जाल बिछा है। अब किसान अपनी उपज और मरीजों को आसानी से ले जा सकते हैं। पहले सड़क नहीं रहने के कारण किसान अपनी उपज नहीं बेच पाते थे। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद में भी कमी आयी है। नक्सली अपना वजूद बचाने के लिए ओछी हरकतें करते रहते हैं। पहले की अपेक्षा पिछले पांच वर्षों में नक्सली घटनाओं में कमी आयी है। नक्सलियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई भी कर रही है। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, संजय जयसवाल मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव : पांचवें चरण में 16 विस सीटों के लिए 20 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट
    Next Article झारखंडवासियों का रहनुमा बनने का ढोंग रचती रही है कांग्रेस और झामुमो : भाजपा

    Related Posts

    झारखंड

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 6 जुलाई को आएंगे झारखंड

    July 5, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ में अवैध खनन से बड़ा हादसा, करमा प्रोजेक्ट में जमीन धंसने से 8 से 10 लोग दबे

    July 5, 2025
    झारखंड

    लेक्चरर नियुक्ति मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

    July 5, 2025
    Latest Posts

    सड़क हादसे में मुखिया संघ अध्यक्ष की मौ’त, चार जख्मी

    July 5, 2025

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 6 जुलाई को आएंगे झारखंड

    July 5, 2025

    रामगढ़ में अवैध खनन से बड़ा हादसा, करमा प्रोजेक्ट में जमीन धंसने से 8 से 10 लोग दबे

    July 5, 2025

    लेक्चरर नियुक्ति मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

    July 5, 2025

    PM नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, द्विपक्षीय सहयोग पर करेंगे बातचीत

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.