Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव : पांचवें चरण में 16 विस सीटों के लिए 20 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव : पांचवें चरण में 16 विस सीटों के लिए 20 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें व अंतिम चरण में 20 दिसंबर को 16 विधानसभा सीटों के लिए होनेवाले मतदान में 49,446 दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके तहत राजमहल में 5127, बोरियो में 4122, बरहेट में 2630, लिट्टीपाड़ा में 2707, पाकुड़ में 4277, महेशपुर में 2752, शिकारीपाड़ा में 3020, दुमका में 2916, जामा में 2169, जरमुंडी में 1692, नाला में 3170, जामताड़ा में 3787, सारठ में 2988, पोडैयाहाट में 1593, गोड्डा में 2997 और महगामा में 3499 दिव्यांग मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों में रैंप, व्हील चेयर और मदद करने हेतु वोलेंटियर्स मौजूद ऱहेंगे।

    80 साल से ज्यादा के मतदाता

    उन्होंने बताया कि राजमहल में 4533, बोरियो में 2839, बरहेट में 1999, लिट्टीपाड़ा में 1345, पाकुड़ में 2387, महेशपुर में 1940, शिकारीपाड़ा में 1160, दुमका में 2017, जामा में 1750, जरमुंडी में 3171, नाला में 2180, जामताड़ा में 1703, सारठ में 1371, पोडैयाहाट में 3960, गोड्डा में 5071 और महगामा में 4079 मतदाताओं की आयु 80 साल से ज्यादा है।

    16 विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए 249 आदर्श मतदान केंद्र

    पांचवें व अंतिम चरण में जिन 16 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, उसके लिए कुल 5389 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें बनाए गए आदर्श मतदान केंद्रों की कुल संख्या 249 है. इसके तहत राजमहल में 29, बोरियो में 21, बरहेट में 13, लिट्टीपाड़ा में 19, पाकुड़ में 8, महेशपुर में 11, शिकारीपाड़ा में 14, दुमका में 35, जामा में 14, जरमुंडी में 18, नाला में 3, जामताड़ा में 6, सारठ में 8, पोडैयाहाट में 23, गोड्डा में 15 और महगामा में 12 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    महिला संचालित मतदान केंद्र हैं 133

    पांचवें चरण में कुल 133 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित होंगे, इसके तहत राजमहल में 10, बोरियो में 15, बरहेट में 15, लिट्टीपाड़ा में 00, पाकुड़ में 48 , महेशपुर में 00, शिकारीपाड़ा में 00, दुमका में 18, जामा में 3, जरमुंडी में 4, नाला में 00, जामताड़ा में 16, सारठ में 1, पोडैयाहाट में 1, गोड्डा में 1 और महगामा में 1 महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    1347 मतदान केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग

    पांचवें चरण में कुल 1347 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके तहत राजमहल में 95, बोरियो में 87, बरहेट में 71, लिट्टीपाड़ा में 69, पाकुड़ में 123 , महेशपुर में 77, शिकारीपाड़ा में 66, दुमका में 72, जामा में 68, जरमुंडी में 72, नाला में 83, जामताड़ा में 92, सारठ में 79, पोडैयाहाट में 86, गोड्डा में 98 और महगामा में 98 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : डस्टे के कोयले को लेकर मुगमा चड़ाई और इंदिरा नगर गुट में मारपीट, वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों में चली जमकर लाठियां
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : पहले चरण की सभी 13 सीटों पर रूझान भाजपा की ओर : रामविचार नेताम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    Latest Posts

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.