Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»केंद्र सरकार के खिलाफ झारखंड कांग्रेस 12 जुलाई को करेगी मौन सत्याग्रह, राजेश ठाकुर बोले- राहुल गांधी गलत नहीं
    झारखंड

    केंद्र सरकार के खिलाफ झारखंड कांग्रेस 12 जुलाई को करेगी मौन सत्याग्रह, राजेश ठाकुर बोले- राहुल गांधी गलत नहीं

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस 12 जुलाई को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष एक दिवसीय मौन सत्याग्रह करेगी। गुजरात हाईकोर्ट की ओर से राहुल गांधी की संसद सदस्यता की याचिका खारिज करने के मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के तहत ये मौन सत्याग्रह किया जाएगा।

    बैठक में ये लोग हुए शामिल

    मौन सत्याग्रह को लेकर झारखंड कांग्रेस की ओर से एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी महासचिव, विधानसभा प्रभारी सचिव, प्रवक्ता, अग्रणी संगठन एवं विभाग के अध्यक्ष, स्टेट कोऑर्डिनेटर, सोशल मीडिया, प्रदेश प्रतिनिधि, प्रमुख काँग्रेसजन एवं बोर्ड, निगम के अध्यक्ष एवं सदस्य मुख्य रूप से शामिल हुए।

    राजेश ठाकुर ने क्या दिए निर्देश

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने वर्चुअल बैठक में शामिल सभी जनों से एक-एक कर कार्यक्रम की सफलता को लेकर जानकारी लिया एवं सभी को कहा कि कल का मौन सत्याग्रह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है, इस कार्यक्रम में सभी लोगों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

    भाजपा के लिए अकेले काफी हैं राहुल गांधी- राजेश ठाकुर

    प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि मौन सत्याग्रह से यह संदेश देने का काम करेंगे की राहुल गांधी गलत नहीं हैं। इसके माध्यम से भाजपा के तानाशाही केन्द्र सरकार को जवाब देना है कि हमारे नेता राहुल गांधी की आवाज को दबा नहीं सकते। केन्द्र सरकार चाहे राहुल गांधी को रोकने के लिए जितना भी दम लगा ले भाजपा के लिए वो अकेले काफी हैं। राहुल गांधी की आवाज को सुनते ही भाजपा नेताओं में डर-सा पैदा हो जाता है, क्योंकि राहुल गांधी गरीबों, बेरोजगार युवााओं, आमजनता से जुड़े हुए मुद्दों को देश की जनता के सामने लाते हैं। जिससे मोदी सरकार एवं भाजपा के नेता घबरा जाते हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि पूरे विश्व ने यह देखा है कि कैसे राहुल गांधी ने विभिन्न मंचों पर लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अडानी के संबंधो को उजागर करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बेटियों के साथ अन्याय के खिलाफ सवाल उठाते रहे हैं।

    Congress jharkhand Jharkhand Congress Rahul Gandhi Rahul Gandhi is not wrong Rajesh Thakur ranchi Satyagraha Silent Satyagraha झारखंड प्रदेश कांग्रेस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमित शाह और ओम बिड़ला से मिले बाबूलाल मरांडी, झारखंड के हालात की दी जानकारी
    Next Article निष्कासित 155 सिक्योरिटी कर्मचारियों की मांगे अभी तक नहीं हुई पूरी, संघ ने मंत्री बन्ना गुप्ता पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.