Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अमित शाह और ओम बिड़ला से मिले बाबूलाल मरांडी, झारखंड के हालात की दी जानकारी
    जोहार ब्रेकिंग

    अमित शाह और ओम बिड़ला से मिले बाबूलाल मरांडी, झारखंड के हालात की दी जानकारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/नई दिल्ली : भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की। यह मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार है। यह उनकी शिष्टाचार मुलाकात है। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने झारखंड प्रदेश को लेकर अमित शाह और ओम बिड़ला को अवगत कराया। वहीं राज्य के राजनीतिक प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी। इससे पहले बाबूलाल मरांडी ने 10 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह बाबूलाल का पहला दिल्ली दौरा है।

    बाबूलाल मरांडी ने किया ट्वीट

    गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि आज हम गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। उनकी सहृदयता और शिष्टता के हम सब कायल हैं। वहीं झारखंड भाजपा के प्रभारी सह राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी से उनके आवास पर बाबूलाल ने मुलाकात की।

    मिली जानकारी के अनुसार बाबूलाल मरांडी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री सहित अन्य केंद्रीय नेताओं से मिलकर नई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करेंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी।

    15 जुलाई को अपना पदभार ग्रहण करेंगे बाबूलाल, तैयारी शुरू

    बाबूलाल 15 जुलाई को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दिन भारी संख्या में बाबूलाल के समर्थक के रांची पहुंचने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि पदभार से पहले बाबूलाल दिल्ली इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए आभार व्य़क्त करने पहुंचे है।साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 लेकर अपनी रणनीति पर विचार विमर्श भी करेंगे। इसके साथ ही कई अन्य मुद्ददों पर भी चर्चा होनी की उम्मीद है।

    Amit shah Babulal marandi Bjp jharkhand Laxmikant Vajpayee new delhi Om Birla PM modi ranchi बाबूलाल मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : डोरंडा एजी मोड़ के पास से हटाए जाएंगे फुटपाथ दुकान, 250 से ज्यादा दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या
    Next Article केंद्र सरकार के खिलाफ झारखंड कांग्रेस 12 जुलाई को करेगी मौन सत्याग्रह, राजेश ठाकुर बोले- राहुल गांधी गलत नहीं

    Related Posts

    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    Latest Posts

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.