Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»राहुल गांधी पर बाबूलाल ने किया ट्वीट तो राजेश ठाकुर ने दिलाई टिकट की याद, कहा- भीख मांगने कहां गए थे
    झारखंड

    राहुल गांधी पर बाबूलाल ने किया ट्वीट तो राजेश ठाकुर ने दिलाई टिकट की याद, कहा- भीख मांगने कहां गए थे

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जब से बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने हैं तब से लगातार विपक्ष पर हमलावर हैं। एक बाद एक बयान दे रहे हैं। अब उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ट्वीट कर फंस गए हैं। उनके एक ट्वीट ने नई बहस को छेड़ दिया है। उन्होंने अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी राजनीति छोड़ देते हैं तो कांग्रेस का भला हो जाएगा। उनके इसी ट्वीट पर कांग्रेस ने लपेट लिया और पुरानी बातों को ताजा कर दिया।

    राजनीति छोड़े राहुल गांधी

    बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा कि राहुल गांधी की ऊलजलूल बातें, अपरिपक्व व्यवहार और उनकी बुद्धिमत्ता पर कांग्रेसी भी अंदरखाने खूब चर्चा करते हैं। ध्यान आता है कि जब वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो कांग्रेस समाप्ति की ओर बढ़ने लगी। कांग्रेस का अवसान होने लगा। कांग्रेसियों ने दबाव बनाया तो उन्होंने लोक लाज में पद छोड़ दिया। अध्यक्ष पद छोड़ते ही कांग्रेस सांस लेने लगी। सोचिए, अगर राहुल बाबा राजनीति ही छोड़ दें तो कांग्रेस का कितना उद्धार हो जाता?

    …क़ुतुबमीनार से कूदने वाली बात को राजेश ठाकुर ने दिलाई याद

    इस पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उन पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि बाबूलाल जी भीख मांगने कहां गये थे। हम यूं ही नहीं कह रहे हैं। साक्ष्य आपके सामने दिख रहा है। राजेश ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि बाबूलाल मरांडी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष क्या बने, बौरा गए। याद है कि भूल गए अपने टिकट के लिए राहुल गांधी के पास भीख मांगने गए थे और भीख मिली भी। अपने ट्विटर हैंडलर को बदलिए वरना आपकी लुटिया डूबनीं तय है। याद है ना भाजपा में जाने से अच्छा क़ुतुबमीनार से कूदने वाली बात।

    बता दें कि जैसे-जैसे लोकसभा और विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ही नेताओं के ट्विटर हैंडल भी एग्रेसिव मूड में दिख रहा है। आने वाले दिनों में लहराते हुये इस तरह के ट्वीट और आपको देखने को मिल जाएंगे।

    Babulal marandi Begging for ticket Bjp Congress jharkhand Rahul Gandhi Rajesh Thakur ranchi tweet बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने बीजेपी कार्यालय घेरने गए लोगों को बताया फर्जी, कहा- जमीन दलाल कब से आदिवासी के हो गए हितैषी
    Next Article झारखंड विधानसभा: 28 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.