Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह: फैक्ट्री में जलाया जाता है टायर, जहरीली धुआं से 10 हजार लोग प्रभावित, ग्रामीणों ने की बंद कराने की मांग
    झारखंड

    गिरिडीह: फैक्ट्री में जलाया जाता है टायर, जहरीली धुआं से 10 हजार लोग प्रभावित, ग्रामीणों ने की बंद कराने की मांग

    Team JoharBy Team JoharJuly 8, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : सदर प्रखंड अंतर्गत विश्वासडीह में संचालित टायर फैक्ट्री श्री जैन इंटरप्राइजेज को बंद कराने की मांग को लेकर शनिवार को कई ग्रामीण गोलबंद होकर बाइक रैली निकाली। यह बाइक रैली पंचायत के चार पांच गांवों का दौरा कर फैक्ट्री को बंद कराने के लिए ग्रामीणों को आगे आने के लिए प्रेरित किया।

    बंद कराने का ये है बड़ा कारण

    बताया गया कि विश्वासडीह में गंगाधर साव के जमीन पर अरिहंत जैन और महेश जैन द्वारा पार्टनरशिप पर टायर फैक्ट्री खोली गई। इस फैक्ट्री में पुराने टायर को जलाया जाता है जिसके बाद केमिकल डालकर एक तेल निकाली जाती है। टायर जलाते समय जो जहरीली धुआं और दुर्गंध निकलती है इससे 4 से 5 गांव के लगभग 10 हजार आबादी वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं। फैक्ट्री से निकलने वाली जहरीली गैस और धुएं से लोग बीमार हो रहे हैं।

    टायर जलाने से 5 गांव के लगभग 10 हजार आबादी प्रभावित

    वहीं फैक्ट्री से कुछ ही दूरी पर संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय टिकोडीह के छात्र-छात्राओं पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इस बाबत पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार साव ने बताया कि आज से दो वर्ष पहले जब फैक्ट्री लगाई जा रही थी उसी समय हम लोगों ने मना किया गया था, लेकिन मना करने के बावजूद फैक्ट्री को स्थापित कर दिया गया। उसके बाद से ही टायर जलाकर रिसाइकल कर तेल निकाली जाती है। इस दरमियान टायर जलाने से जो प्रदूषण निकलता है उससे 5 गांवों के ग्रामीण परेशान है।

    बीमारी के शिकार हो रहे हैं लोग

    उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे अरिहंत जैन महेश जैन और जिस जमीन पर फैक्ट्री संचालित है उसके मालिक गंगाधर साव पार्टनरशिप में चार प्लांट लगा दिए हैं। जिसके कारण और भारी मात्रा में प्रदूषण और धुआं निकल रहा है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग व्यक्ति कई प्रकार की बीमारी का शिकार हो रहे हैं। वही पैदा लेने वाले बच्चे विकलांग और अपंग जन्म ले रहे हैं।

    राज्य और भारत सरकार को भेजा जाएगा ज्ञापन

    उन्होंने बताया कि सोमवार को फैक्ट्री बंद कराने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा वही राज्य सरकार और भारत सरकार के प्रदूषण विभाग को भी ज्ञापन भेजा जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि जहरीली गैस से हम सभी परेशान हैं। कई तरह की नई-नई बीमारियों से हम सभी ग्रसित हो रहे हैं।

    जानिए क्या बोल रहे हैं स्कूली बच्चे

    स्कूली बच्चियों का कहना है कि जहरीली गैस के कारण न ही पढ़ाई में मन लगता है और ना ही खाना खाया जाता है खाना खाते समय उल्टी होती है वही सिर दर्द करने से ठीक से पढ़ाई में मन नहीं लगता। स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस फैक्ट्री को बंद किया जाए ताकि इस क्षेत्र के लोग बीमारी मुक्त रह सके और बच्चे ठीक से पढ़ाई कर सकें। मौके पर पंचायत समिति सदस्य दिलीप साव उप मुखिया सुनील साव बबलू साव प्रदीप साव विनोद साव मोहन तिवारी बंटी साव किशोर साव कौशल साव आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

    000 people affected 10 Giridih jharkhand Tires burnt Tires factory toxic smoke villagers demand closure टायर फैक्ट्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोयला कारोबारी छोटू गुप्ता को मयंक सिंह ने दी चेतावनी, कहा अनर्गल बयानबाजी किए तो लंदन में रहने पर ठोक दूंगा
    Next Article गावां : पक्की सड़क के लिए तरस रहे माल्डा पंचायत के ग्रामीण, हल्की बारिश से ले लेता है कीचड़ का रूप, स्कूली बच्चों को होती है परेशानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.