Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर में श्रद्धालुओं को अब ट्रैफिक जाम से नहीं होगी परेशानी, प्रशासन ने किया खास इंतजाम
    झारखंड

    देवघर में श्रद्धालुओं को अब ट्रैफिक जाम से नहीं होगी परेशानी, प्रशासन ने किया खास इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : देवघर में श्रावणी मेला का आगाज होते ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते देख वाहनों की संख्या भी इजाफा देखने को मिली है। जिसके कारण बाबा नगरी में ट्रैफिक जाम से श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। लेकिन प्रशासन ने इसका खास इंतजाम कर दिया है।

    नो एंट्री में भी प्रवेश कर जाते हैं वाहनचालक

    बताया जा रहा है कि टोटो, ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों के नो एंट्री में भी प्रवेश कर जाते हैं जिसके कारण मुसीबतें और बढ़ जाती है। प्रशासन की ओर से तय किए गए रूट की वाहनचालक अनदेखी करते हैं और मनमाने ढंग से गाड़ियां चला रहे हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। जाम के चलते न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कत हो रही हैं।

    डीएसपी ने संभाली ट्रैफिक की कमान

    इन सबको देखते हुए डीएसपी आलोक रंजन ने खुद ट्रैफिक की कमान संभाली। डीएसपी आलोक रंजन सड़क पर उतरे यातायात पुलिस की पूरी टीम को लेकर टावर चौक से लेकर पूरे मेला क्षेत्र में लगे जाम को हटाया। इसके अलावा सभी टोटो, ऑटो और वाहनों को उनके वास्तविक रूट पर भेजा। देखते ही देखते 4 घंटों में पूरा मेला क्षेत्र ट्रैफिक जाम से मुक्त हो गया। डीएसपी आलोक रंजन ने ड्यूटी पर से गायब कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की सिफारिश भी कर दी। अपनी ड्यूटी पर सही से काम नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों को उन्होंने जमकर लताड़ लगाई।

    जगह-जगह पर लगाए गए बेरिकेटिंग

    लगातार जाम की शिकायत मिलने के बाद डीटीओ शैलेंद्र रजक भी वहां पहुंचे और फिर पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए ट्रैफिक जाम से निजात दिलाया। इसके अलावा शहर में कई जगह बेरिकेटिंग भी लगाए गए। सभी वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि इसके बाद से अगर नो एंट्री जोन में गाड़ियां प्रवेश करती हैं तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही पुलिसकर्मियों को अपने स्थान पर लगातार बने रहने की हिदायत भी दी गई है। डीएसपी ने साफ तौर पर ऐलान कर दिया है कि यह व्यवस्था पूरे श्रावण मास के दौरान जारी रहेगी।

    administration Deoghar devotees DSP Alok Ranjan jharkhand special arrangements traffic jams trouble श्रद्धालुओं की संख्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा : पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, 16 लाख नगद, 11 मोबाइल, 13 सिम बरामद
    Next Article ‘पाकिस्तान के परमाणु बम से भी ज्यादा खतरनाक है बांग्लादेशी घुसपैठ’, रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- अलगाववादी शक्तियों को दी जा रही छूट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.