Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»राज्य को बाहरी-भीतरी की आग में झोंक रहे हेमंत : अरुण उरांव
    झारखंड

    राज्य को बाहरी-भीतरी की आग में झोंक रहे हेमंत : अरुण उरांव

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link


    Joharlive Team

    • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण उरांव ने स्थानीय नीति के मुद्दे पर झामुमो को घेरा
    • स्थानीय नीति बनाते समय विपक्षी पार्टियों से मांगा गया था मंतव्य

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में स्थानीय नीति को बदलने की बात पर हेमंत सोरेन घिर गए हैं। भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण उरांव ने हेमंत सोरेन पर बाहरी, भीतरी विवाद को हवा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि झामुमो जब सत्ता में थी तो स्थानीय नीति नहीं बनायी और जब भाजपा ने स्थानीय नीति बनाई तो उसे बदलने की बात करते हैं। अरुण उरांव ने कहा कि स्थानीय नीति को बदलने की बात कह कर हेमंत सोरेन राज्य को एक बार फिर से बाहरी भीतरी की आग में झोंकना चाहते हैं।
    स्थानीय नीति पर आपत्ति थी तो क्यों नहीं दिया अपना मंतव्य
    अरुण उरांव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब रघुवर सरकार द्वारा स्थानीय नीति का मसौदा तैयार किया जा रहा था तो विपक्ष की पार्टियों से भी मंतब्य मांगा गया था,तब किसी भी दल ने अपना मंतव्य नहीं दिया। झामुमो ने तो पूर्व में स्थानीय नीति के नाम पर अर्जुन मुंडा की सरकार गिराई थी। झामुमो कभी भी इस मुद्दे पर गंभीर नहीं रही। जब रघुवर सरकार स्थानीय नीति बना रही थी तब किसी भी दल ने अपना मंतव्य नहीं दिया। भाजपा ने तो जन आकांक्षाओं के अनुरूप सहज और सर्वमान्य स्थानीय नीति बनाई है । भाजपा ने वर्षों से लंबित मांग को पूरा किया हेमंत सोरेन स्थानीय नीति को बदलने की बात करते हैं पर जनता उन्हें यह अवसर नहीं देगी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : 5 वर्षों तक मैंने निरंतर सेवा करते हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है, अब आप अपने मतों से मुझे चुनावी परीक्षा में उत्तीर्ण करें : मनीष
    Next Article व्यापमं घोटाला: एक दोषी को 10 और 30 को सात-सात साल की सजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.