Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटपाट मामले का खुलासा, तीन गिरफ्तार, लूटे गए सैमसंग कंपनी का टैब, 20 हजार नकदी बरामद
    झारखंड

    रांची : फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटपाट मामले का खुलासा, तीन गिरफ्तार, लूटे गए सैमसंग कंपनी का टैब, 20 हजार नकदी बरामद

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। चान्हो थाना पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटपाट मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए सैमसंग कंपनी का टैब, 20 हजार नकदी, फाइनेंस कंपनी का पहचान पत्र, फाइनेंस कंपनी का 27 पीस कैश मेमो, अनिल कंपनी का संजीदा खातून के नाम का पासबुक और घटना में प्रयोग किया गया बाइक बरामद किया गया है।

    ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में अधनु पाहन, विजय उरांव और दीपक ठाकुर शामिल हैं। आरोपितों ने चान्हो थाना क्षेत्र के हर्रा एवं लेपसर गांव के समीप बंद पड़े ईट भट्ठा के पास भारत फाइनेंस कंपनी की मांडल शाखा के कलेक्शन बॉय से 30 जून को डेढ़ लाख रुपये लूट लिया था।

    एसपी ने बताया कि खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में गठित टीम ने दीपक ठाकुर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। उसन घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए साथियों की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अन्य दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। सुनील खलखो तुपुदाना से पूर्व में जेल जा चुका है।

    पुलिस टीम में अवधेश ठाकुर, रंजय कुमार, अंकित कुमार, संजय कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

    arrested three accused Chanho police station Loot scandal revealed Ranchi Robbery case three arrested
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में कुएं में गिरी एसयूवी, छह की मौत, चार घायल
    Next Article रामगढ़ : पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.