Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 1:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोहरदगा : कुडू में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के 4 उग्रवादी गिरफ्तार
    झारखंड

    लोहरदगा : कुडू में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के 4 उग्रवादी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    लोहरदगा। लोहरदगा जिले के कुडू थाना अंतर्गत मकांदु पहाड़ पर स्थित बालाजी स्टोन ट्रेडिंग वर्कर्स लिमिटेड एक खदान में फायरिंग, विस्फोट, मजदूरों के साथ मारपीट व मोबाइल छीनने के मामले में कुडू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई नक्सली संगठन के चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। साथ ही पीएलएफआई का पर्चा भी बरामद हुआ है।

    गिरफ्तार नक्सलियों में रांची जिले के चान्हो थाना अंतर्गत सिंदवार टोली निवासी जयराम उरांव का पुत्र राजकुमार उरांव, बलसोकरा निवासी छुटकू महतो का पुत्र सुरेश महतो, जलेश्वर महतो का पुत्र राहुल महतो और लातेहार जिले के चंदवा थाना अंतर्गत मड़मा गांव निवासी बलराम मुंडा का पुत्र शर्मा मुंडा शामिल है। बताया जाता है कि नक्सलियों ने विगत रविवार की देर रात पत्थर खदान में हमला बोलकर 1 घंटे तक उत्पात मचाया था।

    नक्सलियों द्वारा फायरिंग भी की गई थी। साथ ही तीन बम विस्फोट करते हुए खौफ फैलाने की कोशिश की गई थी। खदान में मौजूद मजदूरों के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया गया था। एक दर्जन मजदूरों का मोबाइल फोन भी छीन दिया गया था। नक्सलियों ने पीएलएफआई के नाम पर पर्चा छोड़ते हुए लेवी की मांग की थी। इस घटना के बाद खदान में पत्थर तोड़ने का काम बंद पड़ गया था।

    घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी प्रियदर्शी आलोक के निर्देश पर कुडू थाना पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। छापेमारी अभियान के दौरान चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

    jharkhand Latest news naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र : आपस में लड़ने से होगी दोनों को हानि : भागवत
    Next Article झारखंड : पुलिस महकमे में फेरबदल, राज्य के 19 दारोगा-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर

    Related Posts

    झारखंड

    हरितालिका तीज पर देवघर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    August 26, 2025
    गिरिडीह

    थाना में समझौता का बाद रे’त डाला पत्नी का गला, चार साल पहले किया था प्रेम विवाह

    August 26, 2025
    झारखंड

    निलंबित IAS विनय चौबे ने हजारीबाग ACB कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, मांगी जमानत

    August 26, 2025
    Latest Posts

    हरितालिका तीज पर देवघर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    August 26, 2025

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, किसान सलाहकारों के मानदेय में बढ़ोतरी और उद्योग प्रोत्साहन पर बड़ा फैसला

    August 26, 2025

    थाना में समझौता का बाद रे’त डाला पत्नी का गला, चार साल पहले किया था प्रेम विवाह

    August 26, 2025

    निलंबित IAS विनय चौबे ने हजारीबाग ACB कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, मांगी जमानत

    August 26, 2025

    PM मोदी ने दिखाई ई-विटारा को हरी झंडी, भारत बना सुजुकी का ग्लोबल EV हब

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.