Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Nov, 2025 ♦ 4:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, तो रोज कमाने-खाने वाले मजदूरों की बढ़ी परेशानी
    झारखंड

    झारखंड में लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर आई खुशी, तो रोज कमाने-खाने वाले मजदूरों की बढ़ी परेशानी

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने एक ओर जहां किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है, वहीं खूंटी सहित अन्य इलाकों में आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग रोजमर्रा के काम के लिए भी घर से निकल नहीं पा रहे हैं। हालांकि रिमझिम फुहार से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश ने शहर और गांवों की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। पूरा खूंटी शहर, तोरपा सहित सहित सभी गली-मुहल्लों में जल जमाव से लोगों की परेशानी बढ़गई है।

    लगातार बारिश से लोग घरों में कैद होकर रहने को विवश हैं। दूसरों के यहां मजदूरी करनेवाले और फुटपाथ पर दुकान और ठेला लगाने वाले लोगों की रोजी-रोटी पर प्रभाव पड़ा है। बारिश से स्कूल-कॉलेज जानेवाले बच्चों और रोज कमाने-खाने वालों को भारी परेशानी हो रही है। गत सोमवार की रात से हो रही लगातार बारिश निचले इलाकों और सड़कों पर बने गड्ढों में जल जमाव होने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।

    तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश का असर दुकानदारों पर भी पड़ा है। दुकानदार दुकान खोलकर रखे तो हैं, लेकिन ग्राहक नजर नहीं आ रहे। कर्रा रोड तोरपा में होटल चलाने वाले विकास कुमार और चिकन-चाऊमिन की दुकान चलाने वाले प्रकाश कुमार कहते हैं कि लगातार बारिश से व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

    खूंटी सहित अन्य इलाकों में हो रही लगातार बारिश खरीफ फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। कर्रा प्रखंड के प्रगतिशील किसान दिलीप शर्मा बताते हैं कि आर्द्रा नक्षत्र की शुरूआत में ही अच्छी बारिश हो रही है। यह खरीफ फसल के लिए काफी लाभदायक होगा और उम्मीद है कि इस बार धान सहित अन्य खरीफ फसल का भरपूर उत्पादन होगा।

    आषाढ़ महीने के अंतिम सप्ताह में हो रही बारिश को कृषि वैज्ञानिक भी काफी लाभदायक मान रहे हैं। तोरपा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ राजन चौधरी बताते हैं कि यह बारिश खरीफ फसलों के लिए काफी फायदेमंद हैं। डॉ चौधरी ने किसानों को सलाह दी कि वे खेतों में बीज डालकर बिचड़े तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही रासायनिक खादों का प्रयोग करें।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article28 जून का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article भाजपा कार्यकर्ता नेत्तारू की हत्या मामले में एनआईए की छापेमारी, फरार आरोपियों के घरों से दस्तावेज जब्त

    Related Posts

    झारखंड

    सिविल सर्जन ने किया टीकाकरण निरीक्षण, हर बच्चे तक वैक्सीन पहुंचाने का निर्देश

    November 20, 2025
    झारखंड

    सीएम नीतीश कुमार को शपथ के बाद पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने दी शुभकामनाएं

    November 20, 2025
    गढ़वा

    गरीब और कमजोर वर्ग को मिली चिकित्सा सहायता, 267 आवेदन स्वीकृत

    November 20, 2025
    Latest Posts

    सिविल सर्जन ने किया टीकाकरण निरीक्षण, हर बच्चे तक वैक्सीन पहुंचाने का निर्देश

    November 20, 2025

    सीएम नीतीश कुमार को शपथ के बाद पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने दी शुभकामनाएं

    November 20, 2025

    गरीब और कमजोर वर्ग को मिली चिकित्सा सहायता, 267 आवेदन स्वीकृत

    November 20, 2025

    इस अंग्रेजी अखबार के ऑफिस पर SIA की रेड, हथियार बरामद

    November 20, 2025

    हाथियों के झुंड ने बर्बाद की सैकड़ों एकड़ में लगी फसल, घरों को भी पहुंचाया नुकसान

    November 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.