Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 12:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू : टीएसपीसी का सब जाेनल कमांडर दीपक रजवार ने किया आत्मसमर्पण
    झारखंड

    पलामू : टीएसपीसी का सब जाेनल कमांडर दीपक रजवार ने किया आत्मसमर्पण

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू। जिले में नक्सल उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पलामू पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पलामू व गढ़वा जिले का वांछित प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) का सब जाेनल कमांडर दीपक रजवार ने आत्मसमर्पण कर दिया।

    सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग व विश्रामपुर एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने माला पहनाकर दीपक रजवार का समाज के मुख्य धारा में स्वागत किया।

    सदर एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के द्वारा उक्त नक्सली के स्वजनों से लगातार संपर्क कर दीपक को सरेंडर करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस दौरान उन्‍हें झारखंड सरकार की आत्मसर्पण व पुर्नवास नीति के लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई।

    पुलिस के इस प्रयास से प्रभावित होकर दीपक ने स्वयं को कानून के हवाले कर दिया। सदर एसडीपीओ ने बताया कि अब विशेष शाखा की अनुशंसा पर दीपक को झारखंड सरकार की नीतिओं का पूरा लाभ दिया जाएगा। वर्तमान में उसे मेदिनीनगर के केंद्रीय कारा में न्यायिक हिरासत में रखा जाना है। आवश्यक कार्रवाई करने के बाद उसे हजारीबाग स्थित ओपन जेल में भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।

    पूछे जाने पर सदर एसडीपीओ ने बताया कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र चौवा चट्टान निवासी दीपक के विरूद्ध पलामू व गढ़वा जिले के कई थानों में मामला दर्ज है। इसमें 28 मई, 2018 में छतरपुर थाना में हथियार लूटने के उद्देश्य से पुलिस बल पर हमला, सरकारी कार्यों में बाधा सहित 17 सीएलए एक्ट वयूपीए एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। इसी तरह पलामू के शहर थाना, विश्रामपुर, छतरपुर, गढ़वा के बरडीहा सहित अन्य थानों की पुलिस दीप रजवार को ढूंढ रही थी।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: वंदे भारत एक्सप्रेस का चौथा ट्रायल सफल, प्रधानमंत्री 27 जून को करेंगे उद्घाटन
    Next Article झारखंड विधानसभा में स्पीकर ने राज्यपाल पर साधा निशाना, कहा- भाजपा के इशारे पर काम कर रहा राजभवन

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.