Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 8:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में मौसम का मिजाज और गर्म होगा, 10 जून तक लू का अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में मौसम का मिजाज और गर्म होगा, 10 जून तक लू का अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में अभी मौसम का मिजाज और गर्म होगा। धूप तेज होगी, तापमान बढ़ेगा और राज्य के कई हिस्सों में लू चलेगी। थोड़ी बारिश से भले ही कुछ जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई हो लेकिन मौसम विभाग लू को लेकर लगातार अलर्ट जारी कर रहा है।

    इस मौसम में सावधान रहने, बेवजह धूप में बाहर ना निकलने और बढ़ते तापमान में खुद को सुरक्षित रहने की अपील की है। झारखंड के जिन इलाकों में तापमान बढ़ रहा है उनमें उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे इलाके हैं, जहां तापमान में वृद्धि हो रही है। इन इलाकों में लू चल रही देवघर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री के आंकड़े को पार कर रहा है।

    गढ़वा में 40.7, गिरिडीह में 40.2, गोड्डा में 43.4, पाकुड़ में 41.7, साहिबगंज में 40.3, पूर्वी सिंहभूम में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी है कि तापमान के बढ़ने से गर्म हवा और लू का खतरा बढ़ रहा है। राज्य के उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व इलाकों के लिए लू की चेतावनी है। अगले चार दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जाहिर की गयी है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि झारखंड के कुछ हिस्सों में आठ जून तक लू की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने 10 जून तक के लिए अलर्ट जारी की है। भीषण गर्मी के बीच सोमवार को कुछ जिले में बारिश हुई थी। रांची से सटे खूंटी जिले में 6.5 मिलीमीटर वर्षा के बाद तापमान में 0.4 डिग्री कि गिरावट दर्ज की गयी। खूंटी का तापमान आज 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : मॉडल पर शादी का दबाव बनाने वाला तनवीर विदेश भागा! इंस्टा चैट से खुल रहे कई राज
    Next Article राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने लोहरदगा में ग्रामीणों के साथ किया संवाद किया

    Related Posts

    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी गिरफ्तार, कई संगीन वारदातों को दे चुके अंजाम

    August 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BSSC CGL 4 परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तारीख

    August 18, 2025
    जमशेदपुर

    629 रेल यात्रियों से वसूला गया 2.67 लाख रुपये का जुर्माना… जानें क्यों

    August 18, 2025
    Latest Posts

    PLFI के चार उग्रवादी गिरफ्तार, कई संगीन वारदातों को दे चुके अंजाम

    August 18, 2025

    BSSC CGL 4 परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तारीख

    August 18, 2025

    629 रेल यात्रियों से वसूला गया 2.67 लाख रुपये का जुर्माना… जानें क्यों

    August 18, 2025

    सरायकेला में करंट लगने से सात वर्षीय मासूम की मौ’त, गांव में छाया मातम…

    August 18, 2025

    सूर्या हांसदा को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरेगा JLKM : रमेश बालमुचू

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.