Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Aug, 2025 ♦ 10:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : मॉडल पर शादी का दबाव बनाने वाला तनवीर विदेश भागा! इंस्टा चैट से खुल रहे कई राज
    झारखंड

    रांची : मॉडल पर शादी का दबाव बनाने वाला तनवीर विदेश भागा! इंस्टा चैट से खुल रहे कई राज

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मॉडल का यौन शोषण करने और शादी के लिए धर्मांतरण का दबाव डालने का आरोपी तनवीर खान संभवत: विदेश भाग गया है। मॉडल ने पुलिस को तनवीर के साथ इंस्टाग्राम चैट का ब्योरा उपलब्ध कराया है, जिसमें उसने कहा था कि वह विदेश जा रहा है। इस चैट में इस बात के भी सबूत हैं कि वह मॉडल पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। रांची पुलिस की एक टीम ने पिछले दिन मुंबई जाकर पीड़िता मॉडल का बयान दर्ज किया था। इस दौरान उसने पूरी आपबीती बयां की है कि कैसे तनवीर ने अपना नाम यश बताकर उसे झांसे में लिया और किस तरह ब्लैकमेल करते हुए उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता इसी हफ्ते रांची आकर धारा 164 के तहत बयान दर्ज करा सकती है।

    उसने पुलिस को बताया है कि तनवीर की करतूतों के संबंध में उसके पास कई साक्ष्य हैं, जिन्हें वह रांची आकर उपलब्ध कराएगी।

    इस बीच रांची पुलिस ने तनवीर की तलाश में रांची में विभिन्न स्थानों से लेकर बिहार के शेरघाटी स्थित उसके पैतृक आवास में भी दबिश दी है, लेकिन अब तक वह पकड़ से बाहर है। हालांकि उसने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि मॉडल उसके न्यूड फोटो-वीडियो वायरल कर उसे ब्लैकमेल कर रही है।

    बता दें कि मूल रूप से बिहार के भागलपुर की रहने वाली मॉडल ने रांची में मॉडलिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले तनवीर पर धर्म और असली पहचान छिपाकर उसे ब्लैकमेल करने, नशा देकर रेप करने, जान मारने की कोशिश करने और उसका धर्म बदलकर शादी के लिए दबाव डालने का आरोप लगाते हुए मुंबई के वसोर्वा थाने में लिखित शिकायत की थी।

    चूंकि घटनास्थल रांची है, इसलिए वसोर्वा पुलिस ने मानवी के लिखित आरोपों पर जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए इसे रांची पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। रांची पुलिस गोंदा थाने में एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : लालपुर के डिस्टलरी बाजार में चलाया गया अतिक्रमण अभियान
    Next Article झारखंड में मौसम का मिजाज और गर्म होगा, 10 जून तक लू का अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार की योजनाओं की लोकप्रियता से घबराई भाजपा कर रही झूठ की राजनीति : विनोद पांडेय

    August 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग सेंट्रल जेल में DC-SP की रेड, सेल-अस्पताल-कैंटीन से लेकर पार्किंग तक को खंगाला

    August 19, 2025
    झारखंड

    SSP चंदन सिन्हा ने दिया निर्देश और लालपुर पुलिस ने खोज निकाले छह लोगों के गुम हुए मोबाइल

    August 19, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार की योजनाओं की लोकप्रियता से घबराई भाजपा कर रही झूठ की राजनीति : विनोद पांडेय

    August 19, 2025

    हजारीबाग सेंट्रल जेल में DC-SP की रेड, सेल-अस्पताल-कैंटीन से लेकर पार्किंग तक को खंगाला

    August 19, 2025

    SSP चंदन सिन्हा ने दिया निर्देश और लालपुर पुलिस ने खोज निकाले छह लोगों के गुम हुए मोबाइल

    August 19, 2025

    हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटलों में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 23 गिरफ्तार

    August 19, 2025

    अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली कॉलेज छात्रा की बॉडी, पुलिस जुटी जांच में

    August 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.