Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Aug, 2025 ♦ 9:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महंगाई की मार से जनता बेहाल : राज्य के लोगों को लगा ‘बिजली’ का झटका, ट्रैरिफ में 6.5% बढ़ोतरी
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई की मार से जनता बेहाल : राज्य के लोगों को लगा ‘बिजली’ का झटका, ट्रैरिफ में 6.5% बढ़ोतरी

    Team JoharBy Team JoharJune 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में आज से बिजली की नयी दर के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिल का भुगतान करना होगा। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा दिए गए 17% वृद्धि प्रस्ताव को ठुकराते हुए 6.50% टैरिफ वृद्धि की मंजूरी दी है। बिजली की दर में वृद्धि सभी तरह के उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है, जिससे 379.91 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व बिजली वितरण निगम को प्राप्त होगा।

    कृषि और सिंचाई काम के लिए बिजली दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है जबकि फिक्स चार्ज में 20 के बदले अब 40 रुपया लगेगा. इसी तरह उद्योग और इंस्टीच्यूशनल क्षेत्र में भी बिजली दरों में परिवर्तन किया गया है।

    लंबी सुनवाई के बाद करीब 200 पन्नों में आयोग द्वारा दिए गए निर्णय में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को कई तरह के सुझाव भी दिए गए हैं. आयोग का यह निर्णय झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा 2019-20, 2020-21 और 2021-22 में दिए गए प्रस्ताव पर सुनवाई के बाद आया है। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के चैयरमैन जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता, सदस्य अतुल कुमार और महेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा करते हुए कहा कि आयोग 2022-23 और 2023-24 के प्रस्ताव को संयुक्त रूप से सुनवाई के बाद आगे का निर्णय लेगा।

    बिल भुगतान पर उपभोक्ताओं को मिलेगी विशेष छूट नियामक आयोग के अध्यक्ष जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने कहा कि नए टेरिफ वृद्धि आंशिक रूप से की गई है, जिसमें उपभोक्ताओं का खास ख्याल रखा गया है। अगर उपभोक्ता बिल तिथि के 5 दिनों के भीतर भुगतान करता है तो उपभोक्ता को बिल के भुगतान पर 2% की छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन या किसी डिजिटल मोड के माध्यम से किए गए देय तिथि के भीतर बिल भुगतान पर राशि पर 1% छूट की अनुमति दी गई है, जिसकी अधिकतम सीमा 250 रुपए होगी. इसके साथ ही लोड फैक्टर रिबेट उन सभी उपभोक्ताओं को दिया जाएगा, जिनका लोड फैक्टर 65% से अधिक होगा और जिसकी अधिकतम सीमा 15% होगी।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रमुख सचिव के खिलाफ जांच आयोग का गठन, अधिकारियों-जनता से मांगी जानकारी
    Next Article सीआईडी ने जामताड़ा से साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    कोडरमा

    अब डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे तिलैया सैनिक स्कूल के छात्र

    August 17, 2025
    झारखंड

    NTPC प्रकरण : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसर गिरफ्तार

    August 17, 2025
    झारखंड

    प्रेमिका से मिलने गया था अमरेंद्र, लड़की के परिजनों ने मा’रकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, चार अरेस्ट

    August 17, 2025
    Latest Posts

    नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस में सुपरवाइजर के 63 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

    August 17, 2025

    अब जले हुए तेल से उड़ेंगे विमान, भारत में SAF उत्पादन को मिली मंजूरी

    August 17, 2025

    अब डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे तिलैया सैनिक स्कूल के छात्र

    August 17, 2025

    सभी राजनीतिक दल एक समान, वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद : मुख्य चुनाव आयुक्त

    August 17, 2025

    हड़ताली अमीनों पर सरकार सख्त, नौकरी खत्म करने की तैयारी

    August 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.