Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 11:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रमुख सचिव के खिलाफ जांच आयोग का गठन, अधिकारियों-जनता से मांगी जानकारी
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रमुख सचिव के खिलाफ जांच आयोग का गठन, अधिकारियों-जनता से मांगी जानकारी

    Team JoharBy Team JoharJune 1, 2023Updated:June 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रमुख सचिव के खिलाफ झारखंड सरकार ने एक जांच आयोग गठित किया है। गुरुवार को आयोग ने जनता और अधिकारियों से जानकारी मांगी है, जिनके साथ प्रमुख सचिव राजीव अरुण एक्का ने दुर्व्यवहार किया था। जांच आयोग की अध्यक्षता झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस द्वारा की जा रही है।

    15 मई तक अधिकारी के बारे में दे सकते हैं जानकारी
    सरकार द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि मामले में कोई भी व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 15 जून तक लिखित रूप से अधिकारी के खिलाफ तथ्य पेश कर सकता है। इसके अलावा जानकारी देने वाले व्यक्ति को अपने बारे में भी जानकारी देनी होगी, जैसे उसका नाम, उसका फोन नंबर और पूरा पता। प्रमुख सचिव के खिलाफ भेजे गई जानकारी या तो डाक से भेजी जा सकती है या फिर रांची स्थित आयोग कार्यालय में जमा करा सकते हैं। एक्का के बारे में तथ्य पेश करने वाले अधिकारी के खिलाफ जानकारी देने वाले व्यक्ति को गवाही के लिए पेश भी हो सकते हैं।

    एक्का पर लगाए यह आरोप
    जांच आयोग की अध्यक्षता पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वी के गुप्ता कर रहे हैं, जिसकी अगली बैठक 12 जुलाई को होगी। एक्का से ईडी ने 27 मार्च को पूजा सिंघल मामले में 10 घंटे पूछताछ की थी। पद का दुरुपयोग करने के लिए एक्का के खिलाफ मार्च में आयोग का गठन किया गया था। एक्का पर आरोप है कि उन्होंने कुछ आधिकारिक दस्तावेजों को गैर आधिकारिक जगह और गैर आधिकारिक लोगों के सामने साइन किए थे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने चार मार्च को भाजपा कार्यालय में 22 सेकंड का वीडियो जारी करते हुए एक्का के खिलाफ आरोप लगाए थे। आरोपों के कुछ घंटे बाद ही एक्का को प्रमुख सचिव पद से बर्खास्त कर दिया गया और पंचायती राज विभाग में नई पोस्टिंग दी गई। अब मामले में जांच आयोग का गठन भी कर दिया गया है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा, दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, उनकी क्षमता को पहचान कर प्रेरित करें
    Next Article महंगाई की मार से जनता बेहाल : राज्य के लोगों को लगा ‘बिजली’ का झटका, ट्रैरिफ में 6.5% बढ़ोतरी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस ने की छापेमारी

    July 27, 2025
    क्राइम

    देर रात दामोदर नदी किनारे से मिली आफताब की बॉ’डी, हिन्दू टाइगर फोर्स का नेता गिरफ्तार

    July 27, 2025
    झारखंड

    पिपराटांड़ थाना प्रभारी अफीम तस्करों से साठगांठ के आरोप में निलंबित

    July 27, 2025
    Latest Posts

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा टला, उड़ान से पहले रनवे पर लगी आ’ग

    July 27, 2025

    धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस ने की छापेमारी

    July 27, 2025

    देर रात दामोदर नदी किनारे से मिली आफताब की बॉ’डी, हिन्दू टाइगर फोर्स का नेता गिरफ्तार

    July 27, 2025

    पिपराटांड़ थाना प्रभारी अफीम तस्करों से साठगांठ के आरोप में निलंबित

    July 27, 2025

    हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौ’त, कई घायल

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.