Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 11:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा, दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, उनकी क्षमता को पहचान कर प्रेरित करें
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा, दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, उनकी क्षमता को पहचान कर प्रेरित करें

    Team JoharBy Team JoharJune 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती। यह शारीरिक और मानसिक सीमाओं से परे है। वास्तव में कई दिव्यांग व्यक्तियों ने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कौशल और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया है। दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमें उनमें निहित अद्वितीय क्षमताओं को पहचान कर उनके अनुरूप कार्य करने के लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए।

    राज्यपाल गुरुवार को रांची के श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति केंद्र के नये भवन का उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वप्रथम ‘दिव्यांग’ शब्द के उपयोग का सुझाव दिया था। हम इस पहल के लिए प्रधानमंत्री के आभारी हैं। उन्होंने दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिए कई पहल की हैं। हमारे प्रधानमंत्री दिव्यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं।

    राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांगों ने रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए खेल से लेकर कला, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक में अपनी क्षमता साबित की है। हमने पैरालंपिक में एथलीटों द्वारा उल्लेखनीय प्रदर्शन को देखा है । उनके दृढ़ संकल्प और अद्वितीय कौशल ने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया है। साथ ही कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी दिव्यांगजनों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पेंटिंग, मूर्तिकला, संगीत, नृत्य या कविता के माध्यम से उनकी रचनात्मक प्रतिभा की उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। राज्यपाल ने सहायता समिति के कार्यों की सराहना भी की।

    इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, सांसद संजय सेठ और विधायक समरी लाल सहित कई लोग मौजूद थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : नई चेसिस ने फोर्स क्रूजर गाड़ी को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रमुख सचिव के खिलाफ जांच आयोग का गठन, अधिकारियों-जनता से मांगी जानकारी

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद में भू-धंसान से कई घर जमींदोज, अफरा-तफरी का माहौल

    August 18, 2025
    झारखंड

    लातेहार के इस विद्यालय के हॉस्टल में लगी भीषण आ’ग, सभी छात्राएं सुरक्षित

    August 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

    August 18, 2025
    Latest Posts

    NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को लेकर CM नीतीश का बड़ा ऐलान… जानें

    August 18, 2025

    दिल्ली में स्कूल-कॉलेजों को फिर मिली बम की धमकी, तलाशी अभियान शुरू

    August 18, 2025

    छत्तीसगढ़ में IED विस्फोट, एक पुलिस जवान शहीद, तीन जख्मी

    August 18, 2025

    धनबाद में भू-धंसान से कई घर जमींदोज, अफरा-तफरी का माहौल

    August 18, 2025

    शेयर बाजार में शानदार उछाल : सेंसेक्स 1,021 अंक चढ़कर 81,619 पर, निफ्टी 24,953 पर पहुंचा

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.