Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी आरओ के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-रांची, हटिया और कांके में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
    जोहार ब्रेकिंग

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी आरओ के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-रांची, हटिया और कांके में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • तीसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी
    • रांची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन शुरु
    • सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मिलेगा नाम निर्देशन पत्र
    • रांची समाहरणालय ब्लाॅक ए में सिल्ली, हटिया और खिजरी आरओ सेल
    • ब्लाॅक बी में रांची और कांके के लिए बनाया गया आरओ सेल

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी हो गयी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रांची ने उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल, कांके, सिल्ली, रांची, हटिया, खिजरी के निर्वाची पदाधिकारी, व्यय प्रेक्षक कांके विधानसभा क्षेत्र निखिल अग्रवाल और सिटी एसपी के साथ रांची समाहरणालय के ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 207 में संयुक्त रुप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रांची राय महिमापत रे ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान में रांची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों कांके, सिल्ली, रांची, हटिया और खिजरी विधानसभा क्षेत्र के लिए वोट डाले जायेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रांची ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरु हो गयी है। अभ्यर्थी 25.11.2019 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 26.11.2019 को स्क्रूटनी की जायेगी जबकि 28.11.2019 तक नाम वापस लिया जा सकता हैं, इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिये जायेंगे।

    किस विधानसभा क्षेत्र के लिए कहां बनाये गये आरओ सेल
    प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे ने बताया कि सिल्ली, खिजरी और हटिया के लिए रांची समाहरणालय के ब्लाॅक ए में आरओ सेल बनाया गया है। सिल्ली के लिए कमरा संख्या 303, खिजरी के लिए कमरा संख्या 212 और हटिया के लिए कमरा संख्या 203 में आरओ सेल कार्यरत है। 63-रांची विधानसभा क्षेत्र के लिए रांची समाहरणालय के ब्लाॅक बी स्थित कमरा संख्या 202 में जबकि कांके के लिए कमरा संख्या 203 में आरओ सेल कार्यरत है। जहां से अभ्यर्थी सुबह 11: 00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक नाम निर्देशन पर खरीद सकते हैं या अपना पर्चा दाखिल कर सकते हैं।

    17, 23 और 24 नवंबर को नहीं होगा नाॅमिनेशन
    प्रेस कॉन्फ्रेंस  में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रांची ने कहा कि जो दिशा निर्देश चुनाव आयोग के द्वारा दिये गये हंत उसके सभी मानकों का ध्यान रखा जा रहा है। अभ्यर्थी सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र खरीद सकते हैं। 17, 23 और 24 नवंबर 2019 को अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं हो पायेगा।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे ने बताया कि रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र में सुबह 07:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक जबकि सिल्ली और खिजरी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 07:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक मतदान होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र का विवरण दिया, जो निम्न है-

    61-सिल्ली विधानसभा क्षेत्र का विवरण

    निर्वाची पदाधिकारी – सत्येन्द्र कुमार  
    बूथों की संख्या-278
    पुरुष मतदाता – 101524
    महिला मतदाता – 97751
    कुल मतदाता – 199276
    लिंगानुपात – 963

    62- खिजरी (एसटी) विधानसभा क्षेत्र का विवरण
    निर्वाची पदाधिकारी – राजेश बरवार
    बूथों की संख्या – 413
    पुरुष मतदाता – 169259
    महिला मतदाता – 157578
    कुल मतदाता – 326838
    लिंगानुपात – 931

    63- रांची विधानसभा क्षेत्र का विवरण
    निर्वाची पदाधिकारी – लोकेश मिश्रा
    बूथों की संख्या – 370
    पुरुष मतदाता – 179071
    महिला मतदाता – 157564
    कुल मतदाता – 336666
    लिंगानुपात – 907

    64- हटिया विधानसभा क्षेत्र का विवरण
    निर्वाची पदाधिकारी – अखिलेश कुमार सिन्हा
    बूथों की संख्या – 495
    पुरुष मतदाता – 225098
    महिला मतदाता – 206353
    कुल मतदाता – 431433
    लिंगानुपात – 933

    65- कांके विधानसभा क्षेत्र का विवरण
    निर्वाची पदाधिकारी – मनोज कुमार रंजन
    बूथों की संख्या – 483
    पुरुष मतदाता – 212317
    महिला मतदाता – 191289
    कुल मतदाता – 403608
    लिंगानुपात – 901

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकेश मिश्रा ने बताया कि वाहन, सभा के लिए मैदान तथा जुलूस आदि के लिए सिंगल विंडो बनाया गया है। इनकोर के माध्यम से जुलूस तथा वाहनों की अनुमति के लिए आॅनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर पुलिस अधीक्षक, रांची सौरभ ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। कांके विधानसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक निखिल अग्रवाल ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करना है ताकि मतदान की प्रक्रिया सुचारु रुप से चल सके।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी ने आरकॉम के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा
    Next Article गुमला एवं बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.