Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Aug, 2025 ♦ 2:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समावेशी विकास के साथ एक भारत, श्रेष्ठ भारत का उदय : दीपक प्रकाश
    झारखंड

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समावेशी विकास के साथ एक भारत, श्रेष्ठ भारत का उदय : दीपक प्रकाश

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    MP-MLA court frames charges against Deepak Prakash and Kanke MLA Samri Lal
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज प्रेसवार्ता आयोजित कर पार्टी ने एक माह तक चलने वाले महासंपर्क अभियान के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही एक मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 भी जारी किए जिसके माध्यम से प्रदेश के नेतागण एवम कार्यकर्ता जनसंपर्क के दौरान मिस्ड कॉल कराकर लाभार्थियों,विशिष्ट परिवारों एवम आम जनता से समर्थन प्राप्त करेंगे।

    प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार का 9साल समावेशी विकास के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने केलिए समर्पित रही है। कहा कि मोदी सरकार सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण केलिए समर्पित सरकार है। जिसने भारत का मस्तक दुनिया में ऊंचा किया है। आज केवल देश के 141करोड़ जनता ही नहीं कर बल्कि दुनिया के विभिन्न देशों में निवास कर रहे करोड़ों भारतीय भी गौरवान्वित महसूस कर रहे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60वर्षों के शासन काल में अपना परिवार ,अपना विकास की राजनीति को महिमंडित किया जबकि मोदी सरकार ने सबका साथ,सबका विकास की नई गाथा लिखी। प्रधानमंत्री ने जातिवाद,परिवारवाद,भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को प्रतिष्ठित किया।कहा कि बीते 9वर्षों में पॉलिसी पैरालिसिस से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थव्यवस्था में फ्रैजाईल फाइव से टॉप फाइव की यात्रा की है।

    श्री प्रकाश ने कहा कि पहले योजनाएं कागजों में धूल फांकती थी आज समयबद्ध शिलान्यास और उद्घाटन हो रहे। आज बिचौलिया संस्कृति खत्म हो गई। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म किया जा रहा । गरीबों के खाते में अब केवल 15पैसे नही बल्कि 100के 100पैसे खाते में पहुंच रहे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 85पैसा खाने वाले पंजे से अर्थव्यवस्था को बाहर निकाला है।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रही है। बीते 9वर्षों में देश में 48करोड़ जनधन खाते खुले,9करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किए गए,लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई,11करोड़ से अधिक शौचालय निर्माण हुए,10करोड़ किसान के खातों में किसान सम्मान निधि भेजी गई,12करोड़ घरों में नल से जल की सुविधा पहुंची ,गरीबों केलिए 3करोड़ पक्का मकान बने।साथ ही देश के 55करोड़ जनता को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा।कहा कि भारत 9वर्षों में गरीबों वंचितों की सेवा करने वाला भारत बना।युवाओं के सपनो को पूरा करने वाला भारत बना,किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला भारत बना। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है।

    श्री प्रकाश ने कहा कि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के सर्वांगीण विकास केलिए भाजपा सरकार समर्पित रही है। बाबा साहब से जुड़े पंच तीर्थ का विकास, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित करना देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गए।उन्होंने कहा कि 9वर्षों में गुलामी की बेड़यिां तोड़ी गई।राजपथ अब कर्तव्य पथ बना, रेस कोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग बन गया,इंडिया गेट बदल गया, जॉर्ज पंचम की जगह अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित हुई। कहा कि धारा 370 समाप्त हो गया,ट्रिपल तलाक खत्म हुए,आतंकवाद का जवाब एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक से दिया गया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में टाना भगतों पर लाठीचार्ज करना और जेल भेजना साजिश: बंधु तिर्की
    Next Article डीआईजी अनूप बिरथरे ने गुमला में नवनिर्मित पुलिस भवनों का किया उद्घाटन

    Related Posts

    चतरा

    राजधर रेलवे साइडिंग फायरिंग की जिम्मेदारी ली आजाद सरकार ने, पोस्ट कर लिखा- यह सिर्फ कान का पर्दा खोलने के लिए…

    August 19, 2025
    झारखंड

    खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से कोई योग्य लाभुक वंचित न रहे : मुख्य सचिव

    August 18, 2025
    जमशेदपुर

    परसुडीह गोलीकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, अपराधियों के नेटवर्क में सेंध…

    August 18, 2025
    Latest Posts

    राजधर रेलवे साइडिंग फायरिंग की जिम्मेदारी ली आजाद सरकार ने, पोस्ट कर लिखा- यह सिर्फ कान का पर्दा खोलने के लिए…

    August 19, 2025

    खाद्य आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था से कोई योग्य लाभुक वंचित न रहे : मुख्य सचिव

    August 18, 2025

    परसुडीह गोलीकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, अपराधियों के नेटवर्क में सेंध…

    August 18, 2025

    DC ने रवाना किया “वज्रपात सुरक्षा रथ”, ठनका के प्रति लोगों को जागरूक करना है मकसद

    August 18, 2025

    सूर्या हांसदा मामले में CS, DGP, गोड्डा DC और SP को मिला नोटिस…

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.