Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 12:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिली महागामा विधायक, सड़क निर्माण और किसानों को बीज एवं सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का किया आग्रह
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिली महागामा विधायक, सड़क निर्माण और किसानों को बीज एवं सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का किया आग्रह

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से महगामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण, किसानों को बीज और सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने एवं जनसेवकों की समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और उपरोक्त मामलों में उचित निर्णय लेने का भरोसा दिया है।

    यातायात की सुगमता हेतु आग्रह

    मुख्यमंत्री से महागामा विधायक ने महागामा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामीणों के सुलभ यातायात व्यवस्था के लिए नयानगर से हनवारा सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, डोय से नावाडीह, रूंजी से खरैबगैचा सड़क, चन्दा, समदा, महुवारा रामकोल डकैता तक पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण एवं श्रीमतपुर, भोजपुर, मोतीचक, सुन्दरचक अंजना होते हुए मलियाचक परसा तक चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु निर्देश देने का आग्रह किया है।

    किसानों के प्रति संवेदनशीलता

    मुख्यमंत्री से विधायक ने किसानों के हित को देखते हुए झारखण्ड राज्य में सूचीबद्ध निबंधित बीज ग्राम केन्द्र द्वारा उत्पादित प्रमाणित रॉ धान बीजों की अधिप्राप्ति कर किसानों के बीच वितरित करने हेतु निर्देश देने का अनुरोध किया है, ताकि राज्य के किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। साथ ही, विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गोड्डा पूर्वी के किसानों के जीवन दायिनी कझिया नदी से ढाई हजार एकड़ के फसल का पटवन होता है। लेकिन हाल के दिनों में इस नदी का जल स्तर नीचे चला गया है, जिससे सिंचाई में परेशानी हो रही है। उन्होने किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने हेतु स्थल चयन कर चेकडैम का निर्माण कराने का आग्रह किया है।

    जनसेवकों की 11 सूत्री मांगों को रखा

    मुख्यमंत्री के समक्ष दीपिका पांडे सिंह ने झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ की 11 सूत्री मांगों को रखा। विधायक ने जनसेवकों के घटाये गये ग्रेड पे पर पुनः विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जनसेवक अपने भविष्य को लेकर काफी सशंकित हैं।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग केस के आरोपी दाहू यादव के पिता पशुपति यादव की जमानत याचिका खारिज
    Next Article कुख्यात दिनेश गोप से एनआइए की गहरी पूछताछ, पटना टाइम बम कनेक्‍शन से लेकर पीएलएफआइ के बिहार मॉड्यूल तक पूछे गए सवाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025
    Latest Posts

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.