Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 4:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»जीएसटी : फर्जी इनवॉयस जारी कर लगाया 108 करोड़ रुपये का चूना
    कारोबार

    जीएसटी : फर्जी इनवॉयस जारी कर लगाया 108 करोड़ रुपये का चूना

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली : केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की पश्चिमी दिल्ली कमीशनरी ने बिना माल एवं सेवाओं की आपूर्ति किये इनवॉयस जारी कर सरकारी खजाने को 108 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
    केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि यह रैकेट ‘रॉयल सेल्स इंडिया’ तथा 27 अन्य फर्जी कंपनियों का संचालन कर रहा था तथा उनके नाम पर इनवॉयस जारी करता था। ये सभी 28 कंपनियां वास्तव में अस्तित्व में नहीं थीं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
    आरोपी 28 फर्जी कंपनियों के नाम से फर्जी इनवॉयस बनाकर जीएसटी के तहत ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ दिलाया करते थे जिससे सरकारी खजाने को कर का नुकसान हो रहा था। सरसरी तौर पर उन्हें 900 करोड़ रुपये का इनवॉयस जारी कर सरकार को 108 करोड़ रुपये के कर का चूना लगाने का दोषी पाया गया है।
    ये फर्जी कंपनियों का जीएसटीएन में पंजीकरण कराते थे। गरीब लोगों के दस्तावेज जमा कराकर उन्हें इन कंपनियों के मालिक के तौर पर दिखाया जाता था। इन कंपनियों के नाम पर खोले गये बैंक खातों में पड़ी 1.58 करोड़ रुपये की जमा के लेनदेन पर रोक लगा दी गयी है।
    मंत्रालय ने बताया कि इस पूरे फर्जीवाड़े से सबसे ज्यादा लाभांवित होने वाले लोगों तक पहुँचने के लिए मामले की आगे जांच की जा रही है।

    #Business news #National News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : देह व्यापार के लिए दूसरे प्रदेश से लायी गई चार लड़कियों समेत पांच को जेल
    Next Article भारत ने बंगलादेश को पारी और 130 रन से पीटा, सीरीज़ में 1-0 की बढ़त

    Related Posts

    देश

    PM मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता

    July 26, 2025
    देश

    ट्रेनों में खराब खाने को लेकर एक साल में 6645 शिकायतें, 1341 मामलों में जुर्माना

    July 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    कारगिल विजय दिवस : 26 साल पहले भारत ने जीता था ऐतिहासिक युद्ध 

    July 26, 2025
    Latest Posts

    नशा के पेडलरों के लालच से बचें युवा : राजेश कुमार सिन्हा

    July 26, 2025

    तेतुलिया वन भूमि मामले में CID ने कोर्ट में सौंपी केस डायरी, अगली सुनवाई 2 अगस्त को

    July 26, 2025

    गुमला में बारिश से कच्चा मकान गिरा, बुजुर्ग की मौ’त

    July 26, 2025

    बिहार में EOU का बड़ा एक्शन, माफिया और अपराधियों की संपत्तियों पर ED का शिकंजा

    July 26, 2025

    बिहार में बढ़ते अपराध पर चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर तीखा हमला

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.