Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सबसे बड़े नक्सली हमले की तैयारियों को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 10 नक्सली गिरफ्तार व ट्रैक्टर भरकर विस्फोटक जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    सबसे बड़े नक्सली हमले की तैयारियों को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 10 नक्सली गिरफ्तार व ट्रैक्टर भरकर विस्फोटक जब्त

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2023Updated:May 23, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ट्रैक्टर भरकर विस्फोटक बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक भरकर बड़े माओवादी लीडरों के पास ले जाया जा रहा था। यह भी सामने आया है कि इस विस्फोटक का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ या फिर तेलंगाना में हमले के लिए होना था। यह इस साल के सबसे बड़े नक्सली हमले की तैयारी थी। पकड़े गए नक्सलियों में पांच बीजापुर के रहने वाले हैं। बॉर्डर इलाके में कार्रवाई तेलंगाना के भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने की है।

    तेलंगाना पुलिस की ओर से बताया गया कि, सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन के सदस्य भारी मात्रा में विस्फोटक लेकर मुलाकानापल्ली और दुमुगुडेम मंडल के एक ठिकाने पर मौजूद हैं। इसके आधार पर भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने दुमुगुडेम पुलिस और CRPF की 141वीं बटालियन के जवानों की एक टीम बनाई। इसके बाद जवानों ने इलाके के गांवों और उससे लगे जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया। इसमें गांव के ही नजदीक 10 संदिग्धों को पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि बरामद सामान में एक ट्रैक्टर, एक बोलेरो वाहन समेत दो बाइक शामिल है। इन वाहनों की तलाशी लेने पर एक ट्रैक्टर भरकर विस्फोटक मिला है। इसमें करीब 90 बंडल कार्डेक्स वायर, 500 डेटोनेटर समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद हुआ। जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला की इनमें से पांच आरोपी नक्सली तेलंगाना और पांच छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पामेड़ इलाके के रहने वाले हैं। सभी आरोपी पिछले कई सालों से माओवादी संगठन के लिए काम कर रहे थे।

    गिरफ्तार नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि ये सारा बारूद बड़े माओवादी लीडरों ने मंगवाया था। उन्हीं के पास लेकर जा रहे थे। इसका उपयोग किसी हमले के लिए किया जाना था। भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने बताया कि, इन सभी से पूछताछ में कई खुलासे भी हुए हैं। इनके पास से बरामद किए गए बारूद की कीमत लाखों में है। हालांकि, माओवादी ये विस्फोटक सामान कहां से लेकर आ रहे थे पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। असफरों ने कहा कि, जल्द ही माओवादियों के इस सप्लाई चेन को भी तोड़ा जाएगा।

    • इन नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

    सममैया (36) निवासी- वारंगल
    अरेपल्ली श्रीकांत (23) निवासी- वारंगल
    मेकाला राजू (36) निवासी- वारंगल
    रमेश कुम (28) निवासी- वारंगल
    सल्लापल्ली (25) निवासी- वारंगल
    मुचाकी रमेश (32) निवासी- बीजापुर
    सुरेश (25) निवासी- बीजापुर
    बाडसे लालू (22) निवासी- बीजापुर
    सोडी महेश (20) निवासी- बीजापुर
    मडवी चेतु (21) निवासी- बीजापुर

    #latest hindi news #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति का झारखंड दौरा : एयरपोर्ट से राजभवन तक कारकेड का रिहर्सल, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, इशिता किशोर बनीं टॉपर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, सभी एसपी को मिला टास्क

    August 6, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन, रांची और लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार

    August 5, 2026

    झारखंड: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में धारा 163 लागू, 12 अगस्त तक प्रदर्शन पर रोक

    August 5, 2026

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.