Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 3:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 से 26 मई तक झारखंड का दौरा करेंगी, तैयारियां पूरी
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 से 26 मई तक झारखंड का दौरा करेंगी, तैयारियां पूरी

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 से 26 मई तक झारखंड का दौरा करेंगी और इसके मद्देनजर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू 24 से 26 मई तक रांची में रहने वाली हैं। उनके निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वह रांची के राजभवन में रूकेंगी। राजधानी रांची में नए हाईकोर्ट भवन और नामकुम स्थित आईआईआईटी में आयोजित दीक्षांत कार्यक्रम में भाग लेंगी। उग्रवादी एवं आतंकी गतिविधि के मद्देनजर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से उक्त स्थानों को रेड जोन घोषित किया गया है।

    सीनियर एसपी की ओर से ड्रोन नियम 2021 के नियम 22, 24 एवं 26 में दी गयी शक्तियों का प्रयोग करते हुए नए उच्च न्यायालय भवन, धुर्वा से 02 किमी, जेयूटी (आईआईआईटी) नामकुम से 02 किमी एवं राजभवन से 02 किमी की परिधि क्षेत्र को 24 मई से 26 मई तक अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया गया है। रेड जोन में कोई भी व्यक्ति सक्षम पदाधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना ड्रोन का परिचालन नहीं कर सकेगा।
    राष्ट्रपति 24 मई को देवघर आयेंगी और वहां से लौटने पर वे रांची के धुर्वा में बनाये गये नये हाईकोर्ट भवन के उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होंगी। रात्रि विश्राम, भोजन आदि की व्यवस्था राजभवन में रहेंगी।

    25 मई को राष्ट्रपति खूंटी में आदिवासी महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे रांची के नामकुम में आयोजित आईआईटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। रात्रि विश्राम राजभवन में होगा।
    26 मई को राजभवन में ही गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वे राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी।
    राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर आईएएस अफसरों को तैनात किया गया है। पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था और सुरक्षा की जवाबदेही एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर व भू-राजस्व सचिव डॉ अमिताभ कौशल को दी गयी है।

    राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ईस्टर्न एयर कमांड के सीनियर मेंटेनेंस स्टॉफ देवेंद्र श्रीवास्तव ने देवघर पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की। राष्ट्रपति देवघर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।
    राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची खूंटी और देवघर जिलों में उनकी सुरक्षा में 5400 अतिरिक्त पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। देवघर में 2000, रांची में 2500 और खूंटी में 900 अतिरिक्त जवानों की तैनाती होगी। इसमें रैप के भी जवान शामिल हैं। डीआईजी, एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगी है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांचीवासियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सड़कें मुहैया कराना प्राथमिकता : हेमंत सोरेन
    Next Article खूंटी : पॉक्सो एक्ट के आरोपित पर जेल गेट के सामने चली गोली, घायल

    Related Posts

    झारखंड

    संदिग्ध आतंकी शमा परवीन से पूछताछ करेगी झारखंड एटीएस

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    झारखंड में कचरा गाड़ियों पर लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम और RFID, क्या होगा फायदा… जानें

    August 2, 2025
    झारखंड

    आज 5 घंटे देरी से चलेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

    August 2, 2025
    Latest Posts

    ज्वेलरी दुकान के बहार मिली किराना व्यवसायी की बॉडी, ह’त्या का आरोप

    August 2, 2025

    संदिग्ध आतंकी शमा परवीन से पूछताछ करेगी झारखंड एटीएस

    August 2, 2025

    71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड : ‘द केरला स्टोरी’ को मिला सम्मान, सीएम ने जताई नाराजगी

    August 2, 2025

    झारखंड में कचरा गाड़ियों पर लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम और RFID, क्या होगा फायदा… जानें

    August 2, 2025

    वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटाए जाने पर सियासी बवाल, तेजस्वी यादव का नाम भी कटा

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.