Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 2:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची: ओरमांझी के हुटुप में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
    झारखंड

    रांची: ओरमांझी के हुटुप में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    Team JoharBy Team JoharMay 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक आग लग गई. आग इतनी भयानक है कि उसके काले धुंए की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही हैं. मामले की जानकारी मिलने पर दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

    मिली जानकारी के अनुसार ओरमांझी थाना क्षेत्र के हुटुप स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई, आग लगने की वजह से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई लोग इससे पहले कुछ समझ पाते कि आग की लपटें पूरी फैक्ट्री में फैलने लगी और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग के आगोश में आ गई. पहले तो मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और फैक्ट्री के कर्मियों ने खुद से ही आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन में नाकामयाब रहे इसी बीच मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग और ओरमांझी थाने को भी दी गई.

    आग लगने की सूचना मिलने पर आधा दर्जन से ज्यादा दमकल के वाहन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे, लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक काबू पा लिया गया. अभी भी फैक्ट्री के अलग-अलग इस समय थोड़ा बहुत आग लगा हुआ है जिसे अग्निशमन विभाग के दमकल बुझाने का काम कर रहे हैं. चूंकि आग प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी इसलिए चारों तरफ काला धुआं फैल गया था, कई लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी वे लोग थोड़ी देर के लिए अपने घर से बाहर निकल कर चले गए. काला धुंआ की वजह से थोड़ी देर के लिए आसमान भी काला दिखने लगा था. ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शार्ट सर्किट की वजह से प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी. अभी तक फैक्ट्री के मालिक के द्वारा नुकसान का आकलन नहीं किया गया है, आकलन के पश्चात ही जो भी लिखित आवेदन थाने में आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    #Jharkhand News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : केरेडारी में एनटीपीसी के लिए काम कर रही ऋत्विक कंपनी के जीएम शरद कुमार सारस की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article Breaking News चाईबासा में आईडी ब्लास्ट में दो जवान गंभीर रूप से घायल, हेलीकॉप्टर से लाया जा रहा रांची

    Related Posts

    गिरिडीह

    Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    July 26, 2025
    झारखंड

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025
    जमशेदपुर

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025
    Latest Posts

    Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    July 26, 2025

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025

    जर्जर सड़क पर धान रोपकर हुआ विरोध, बोले– रोड नहीं तो टोल टैक्स बंद…

    July 26, 2025

    शिक्षक का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, तन्मय कुमार महतो 82 वां स्थान प्राप्त कर बने डिप्टी कलेक्टर

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.