Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 10:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद : शिवडंगाल बस्ती में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, गुनहगाह को भागने में की मदद, 5 गिरफ्तार
    झारखंड

    धनबाद : शिवडंगाल बस्ती में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, गुनहगाह को भागने में की मदद, 5 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। गोपीनाथपुर पंचायत के मुगमा के शिवडंगाल बस्ती में बुधवार की रात पोस्को एक्ट के एक आरोपित समीर बाउरी उर्फ झंटु को पकड़ने गई निरसा थाने की पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी बी उरांव घायल हो गए। पुलिस ने हमला करने वाले पांच ग्रामीणों को पकड़ कर निरसा थाना ले गई है। इनमें एक नाबालिक भी शामिल है। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

    बता दें कि निरसा थाने की पुलिस रात नौ बजे शिवडंगाल बस्ती पहुंची। उन्हें पोस्को एक्ट के आरोपित समीर बाउरी उर्फ झंटु को पकड़ना था, मगर गलती से उसके पड़ोसी गोपी को पकड़ लिया। पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले जा रही थी, तभी गोपी ने पुलिस के साथ हाथापाई करने लगा। वह पास में रखे पत्थर को उठाकर एक पुलिस कर्मी बी उरांव को मार दिया। इससे वह जख्मी हो गए। मौका पाकर हमलावर गोपी फरार हो गया।

    ठीक उसी समय दूसरे युवक को पुलिस पकड़ा और हमलावर गोपी के बारे में पूछताछ की। उसे पोस्को एक्ट के आरोपित समीर बाउरी के बारे बताने को कहा। परन्तु युवक ने पास में ही खड़े समीर को भागने के लिए जोर-शोर से चिल्लाने लगा। इससे समीर भाग निकला।

    तभी पुलिस समीर को भगाने के आरोप में उक्त युवक को पकड़ कर निरसा थाना ले जाने लगी, तभी आस-पास की ग्रामीण महिलाएं व पुरुष ने समीर बाउरी को भगाने वाले युवक को निरसा थाना की पुलिस से हाथापाई कर जबरन छुड़ा लिया।

    मामला ज्यादा बढ़ते देख निरसा थाना की पुलिस ने महिला पुलिस के अलावे और भी पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर बुला लिया। तब तक शिवडंगाल बस्ती के ग्रामीण अपने-अपने घरों में जा चुके थे। इधर निरसा थाने की पुलिस ने हमलवारों की तलाश में महिला पुलिस कर्मियों के साथ शिवडंगाल बस्ती में छान मारी। इस दौरान घर में सोए हुए पांच लोगों को घर से उठाकर निरसा थाना ले गई।

    दूसरी ओर पकड़े गए सभी लोग अपने आप को बेकसूर बता रहे हैं। उनका कहना है कि रात में पुलिस वालाें के साथ क्या हुआ यह उनकी जानकारी में नहीं है। उनका कहना है कि हमलोग तो घर में सो रहे थे। पुलिस पर हमला करने वाले लोग फरार है।

    दूसरी ओर निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव का कहना है कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है। किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल रामनवमी झड़प : पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में भड़की हिंसा की जांच करेगा एनआईए
    Next Article चाईबासा : आनंदपुर में हथियारबंद अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी को जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    झारखंड

    JSCA की पहली AGM आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगा फैसला

    August 10, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बनेगा नया अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

    August 10, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन का 50वां जन्मदिन आज

    August 10, 2025
    Latest Posts

    JSCA की पहली AGM आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगा फैसला

    August 10, 2025

    जमशेदपुर में बनेगा नया अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

    August 10, 2025

    जहानाबाद में जमीन रजिस्ट्री से पहले अब होगा भौतिक सत्यापन, हेराफेरी पर लगेगा लगाम

    August 10, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 10 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 10, 2025

    CM हेमंत सोरेन का 50वां जन्मदिन आज

    August 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.