Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 9:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोडरमा : ट्रेनिंग सेंटर वापस लौटने के समय कंटेनर-पुलिस वैन में टक्कर, 1 पुलिसकर्मी की मौत व 11 घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    कोडरमा : ट्रेनिंग सेंटर वापस लौटने के समय कंटेनर-पुलिस वैन में टक्कर, 1 पुलिसकर्मी की मौत व 11 घायल

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी नदी पुल के समीप सोमवार की दोपहर करीब एक बजे पुलिस वैन और कंटेनर में सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पुलिस वाहन में सवार कुल 11 पुलिस के जवान व एक कैण्टेनर चालक घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार सभी जवान हजारीबाग जिले के पदमा पुलिस ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग कर रहे थे, जिन्हें ईद त्योहार को लेकर कोडरमा जिले में ड्यूटी पर लगाया गया था।

    वहीं ड्यूटी से वापस ट्रेनिंग कैंप में जाने के दौरान सामने से आ रही कंटेनर से टक्कर हो गई, जिसमें पुलिस के 11 जवान घायल हो गये। दुर्घटना होने के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जवान गणेश भगत (घाघरा गुमला), राहुल कुमार सिंह (जमशेदपुर), सुनील कुमार झा, संजय कुमार सिंह (लातेहार), सतीश कुमार (बोकारो), तेजनारायण सिंह रांची, विकाश चिक बड़ाईक (गुलमा) तथा कंटेनर चालक संजय सिंह (बक्सर, बिहार) को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।

    वहीं चमरा मुंडा (खूंटी), विनोद मरांडी (जामताड़ा), रामविलास भगत व चंदन सिंह (जिला बल चालक) का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं गणेश भगत (घाघरा, गुमला) को राँची (रिम्स) ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान कुमार गौरव व एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर स्वयं सभी जवानों को प्राथमिक उपचार कराया तथा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज हेतु अपने देखरेख में रांची रिम्स भिजवाया।

    वहीं कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम, तिलैया थाना प्रभारी बिनोद कुमार, सतगावां अंचल पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह, पुलिस एसोशिएशन के अध्यक्ष बालेश्वर यादव सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी व जवान घायलों की मदद में तत्पर रहे।

    #Online news Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोलकाता से वृंदावन जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हजारीबाग में पलटी, 13 घायल
    Next Article 14 डिसमिल जमीन बचाने ईडी ऑफिस पहुंचे समाजसेवी रविन्द्र, कहा ग्रामीण एसपी ने फर्जी केस कर मुझे फंसाया

    Related Posts

    जमशेदपुर

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025
    Latest Posts

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025

    जमशेदपुर के DC ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश…

    June 21, 2025

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025

    अपने हक-अधिकार की मांग को लेकर सड़क पर उतरे किन्नर, किया अनोखा प्रदर्शन

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.