Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 8:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मोरहाबादी में साप्ताहिक बाजार बंद करा रहे समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    झारखंड

    मोरहाबादी में साप्ताहिक बाजार बंद करा रहे समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     

    रांची। नियोजन नीति के खिलाफ छात्र संगठनाें की ओर से आहूत झारखंड बंद को लेकर समर्थक सुबह-सुबह सड़क पर छिट-पुट की संख्या में उतरे है। मोरहाबादी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को बंद समर्थकों द्वारा बंद कराया जा रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। फिर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और बंद समर्थकों को खदेड़ा है। एसएसपी किशोर कौशल खुद सुबह से बंदी पर नजर बनाए हुए है। वायरलेस पर पुलिस पदाधिकारी को दिशा-निर्देश भी दे रहे है।

    शहर में 800 अतिरिक्त जवान तैनात
    बंदी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीसीआर और पेट्राेलिंग गाड़ी काे लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है। बंद के दाैरान सुरक्षा में कहीं काेई चूक ना हाे, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यही वजह है कि 20 इंस्पेक्टर और 250 दराेगा के अलावा 800 अतिरिक्त जवानाें की तैनाती की गई है। संवेदनशील जगहाें काे चिन्हित कर विशेष फाेकस किया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियाें काे भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है। पूरी सुरक्षा की माॅनिटरिंग एसएसपी किशाेर काैशल खूद कर रहे हैं और पुलिस पदाधिकारियाें काे लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

    रिजर्व में रहेगी 4 क्यूआरटी, थानाें में रहेंगे माैजूद
    ऐहतियात के ताैर पर 4 क्यूआरटी काे रिजर्व में रखा गया है। क्यूआरटी काे शहर के थानाें में रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत उसका इस्तेमाल किया जा सके। बंद के दाैरान अनियंत्रित हाेकर उपद्रव करने की स्थिति उत्पन्न हाेते ही क्यूआरटी टीम माेर्चा संभालेगी और इसे नियंत्रित करेगी। इसके अलावा आईआरबी की 2 टीम, जैप एक और जैप 10 की एक-एक टीम, रैप, सैप और जिला बल के जवान तैनात रहेंगे।

    बंद की पूर्व संध्या पर निकाला मशाल जुलूस, एक घंटे तक मेन राेड में लगा जाम
    बंद की पूर्व संध्या पर छात्र संगठनाें ने मशाल जुलूस निकाला। इस दाैरान नारेबाजी करते हुए झारखंड बंद का आह्वान किया और राज्य सरकार से नियाेजन नीति वापस लेने की मांग की। छात्र नेता जयपाल सिंह स्टेडियम से मशाल जुलूस लेकर शहीद चाैक हाेते हुए अलबर्ट एक्का चाैक पहुंचे। वहां सरकार विराेधी नारे लगाते हुए नियाेजन नीति काे वापस लेने की मांग की। मशाल जुलूस निकाले जाने के बाद से एक घंटे तक शहीद चाैक से कचहरी चाैक, अलबर्ट एक्का चाैक से रतन पीपी चाैक और अलबर्ट एक्का चाैक से प्लाजा चाैक तक जाम की स्थिति बनी रही। गाड़ियाें की कतार लग गई। वाहन सवार ब्रांच राेड से निकलने का प्रयास करते रहे लेकिन वहां भी जाम की स्थिति बनी हुई थी।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनियाेजन नीति के खिलाफ बंद काे लेकर शहर में 800 अतिरिक्त जवान तैनात, संवेदनशील जगहाें पर विशेष फाेकस
    Next Article रामगढ़ : झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने रांची-पटना मुख्य मार्ग को किया जाम, आवागमन पूरी तरह से बाधित

    Related Posts

    जमशेदपुर

    चोरी के आरोप में 2 युवक की कर दी पिटाई, पुलिस जांच में जुटी…

    August 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग देह व्यापार मामला : पुलिस ने 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया

    August 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    August 20, 2025
    Latest Posts

    CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 21, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 21 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 21, 2025

    चोरी के आरोप में 2 युवक की कर दी पिटाई, पुलिस जांच में जुटी…

    August 20, 2025

    हजारीबाग देह व्यापार मामला : पुलिस ने 17 होटल संचालकों को हिरासत में लिया

    August 20, 2025

    सभी DC 15 सितंबर तक पूरी करें बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया : मुख्य सचिव

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.