Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Oct, 2025 ♦ 4:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»भोजपुरी गायक समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार, अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप
    देश

    भोजपुरी गायक समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार, अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गाजियाबाद। भोजपुरी गायक समर सिंह को वाराणसी व गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने नंदग्राम थाना इलाके में राज नगर एक्सटेंशन इलाके की हाई राइज कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। उस पर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

    समर सिंह नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छिपा था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में लगातार ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।

    26 मार्च को आकांक्षा सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत मिली। वह अपने बेड पर बैठी हुई थी और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था। इसके बाद आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि समर चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही फिल्म और गाने में काम करे। काम करने पर वह पैसे भी नहीं देता था। किसी और के साथ काम पर जाती थी तो उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और मारता-पीटता था।

    उन्होंने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर प्रताड़ित करने समेत अन्य आरोप लगाकर तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। समर सिंह मूलरूप से आजमगढ़ के मेंहनगर का रहने वाला है। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से वह फरार था। तभी से पुलिस उसको तलाश रही थी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक व अधिकारियों ने दिवंगत जगरनाथ महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम आंखों से दी अंतिम विदाई
    Next Article अलकतरा घोटाला : ईडी कोर्ट ने 6 आरोपियों को 8 मई को उपस्थित होने के लिए जारी किया समन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    October 19, 2025
    देश

    नेपाल में Gen Z बना रहे नया राजनीतिक दल, चुनाव लड़ने से पहले रखी दो अहम शर्तें

    October 19, 2025
    देश

    ISRO की ऐतिहासिक उपलब्धि : चंद्रयान-2 ने पहली बार देखा सूर्य की सौर ऊर्जा का चंद्रमा पर प्रभाव

    October 19, 2025
    Latest Posts

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    October 19, 2025

    धान कुटाई मशीन में फंसकर महिला की मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

    October 19, 2025

    पाकुड़ में पुलिस दल पर हमला : ASI को बांध कर पीटा, वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.