Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Aug, 2025 ♦ 9:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साहिबगंज : आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों का बवाल, तीर धनुष से लैस आंदोलनकारियों ने दुकानें करवाईं बंद, कई जगह सड़क जाम
    झारखंड

    साहिबगंज : आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों का बवाल, तीर धनुष से लैस आंदोलनकारियों ने दुकानें करवाईं बंद, कई जगह सड़क जाम

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज परिसर में स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों ने शनिवार की सुबह बाजार बंद करा दिया। छात्र राज्य सरकार द्वारा बनाई गई 60/40 वाली नियोजन नीति के विरोध कर रहे हैं। छात्रों ने कई जगह सड़क जाम कर दिया।

    शहर में शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे ही आंदोलनकारी सड़क पर उतर गए। छात्रों ने टमटम स्टैंड, ग्रीन होटल मोड़, स्टेशन के समीप मुख्य मार्ग जाम कर दिया। आंदोलनकारी तीर धनुष से लैस थे। सूचना के बाद आंदोलनकारियों से निबटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    छात्रों के सड़क जाम करने पर आवागमन पूरी तरह ठप है। हालांकि, स्कूल खुले हुए हैं। नगर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार, जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं।

    बता दें कि छात्रों ने सुबह में पूरे शहर का भ्रमण किया और लोगों से अपनी अपनी दुकान बंद रखने की अपील की। सुबह में दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों ने आंदोलनकारियों का रुख देखते हुए अपनी अपनी दुकान बंद रखने में ही भलाई समझी। जिन लोगों ने दुकान खोल रखा था, उन्होंने भी बंद कर दिया।

    साहिबगंज कॉलेज से सुबह में आंदोलनकारियों ने जुलूस निकाला। यहां नगर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार ने उन्हें रोकने की कोशिश की। छात्रों का कहना था कि वे लोग गांधी चौक तक ही जाएंगे, जहां से लौट आएंगे। इस पर पुलिस सहमत हो गई। हालांकि, छात्र गांधी चौक से आगे बढ़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मानें।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान जगह-जगह उत्पात, फायरिंग और पत्थरबाजी में पुलिस समेत दर्जनों लोग घायल, 40 से अधिक गिरफ्तार
    Next Article छत्तीसगढ़ : बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने दी सावधान रहने की सलाह

    August 11, 2025
    झारखंड

    JSSC सहायक आचार्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, आधे से ज्यादा पद खाली

    August 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : हरमू रोड दुर्घटना : ग्रहरत्न दुकान संचालक का बेटा मोहित चला रहा था फॉर्च्यूनर, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    August 10, 2025
    Latest Posts

    गाजा में इजरायली हमले में पांच पत्रकारों की मौ’त, नेतन्याहू बोले – हमास हथियार डाले तो युद्ध कल खत्म हो सकता है

    August 11, 2025

    चेन्नई में एयर इंडिया की फ्लाइट AI2455 की इमरजेंसी लैंडिंग, हादसा टला

    August 11, 2025

    महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा 17 अगस्त से, ‘थीम सॉन्ग’ होगा लॉन्च

    August 11, 2025

    झारखंड में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने दी सावधान रहने की सलाह

    August 11, 2025

    JSSC सहायक आचार्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, आधे से ज्यादा पद खाली

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.