Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 12:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में H3N2 के दो और कोरोना के दो एक्टिव केस, सरकार का अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में H3N2 के दो और कोरोना के दो एक्टिव केस, सरकार का अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में एक तरफ जहां एच थ्री एन टू इन्फ्लूएंजा के भी दो केसेज सामने आए हैं, वहीं कोविड के एक्टिव केस की संख्या 10 हो गई है। इन मामलों को लेकर राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों और प्रखंडों को अलर्ट कर दिया गया है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट के फॉमूर्ले पर कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क पहनने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और कोविड के अन्य प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है।

    एच3एन2 इन्फ्लुएंजा का पहला केस शनिवार को जमशेदपुर में मिला, जबकि दूसरा केस रविवार को रांची में पाया गया। जमशेदपुर में एक 68 वर्षीय महिला इस वायरस से संक्रमित मिली। उनका इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है।

    पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी के मुताबिक संभावित लक्षण वाले छह मरीजों के सैंपल जांच के लिए माइक्रो वायरोलॉजी लैब में भेजे गए थे। इनमें महिला मरीज में वायरस की पुष्टि हुई।

    महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के चार अन्य सदस्यों को भी जिला सर्विलांस विभाग ने घर में आइसोलेट कर दिया है। उनके सैंपल भी लिए गए हैं। इनमें से दो लोगों को हल्की सर्दी-खांसी है। पीड़ित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

    एच3एन2 इन्फ्लुएंजा से संक्रमण के दूसरे मामले में चिन्हित की गई बच्ची का इलाज रांची के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसका इलाज ऑक्सीजन थेरेपी से किया जा रहा है।

    झारखंड में शनिवार को कोरोना के पांच नए पॉजिटिव केस मिले। इनमें दो मरीज रांची के, दो पूर्वी सिंहभूम के और एक देवघर के हैं। इससे पहले रांची में दो, पूर्वी सिंहभूम में एक, लातेहार में एक और देवघर में कोरोना का एक सक्रिय मरीज था। संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद रांची सदर अस्पताल के नए भवन में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। यहां ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, एचएफएनसी आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं रिम्स प्रबंधन के मुताबिक आइसोलेशन वार्ड में 24 बेड सुरक्षित रखे गए हैं।

    इधर कोविड के केस बढ़ने की खबरें सामने आने के बाद लोग स्वास्थ्य केंद्रों और हॉस्पिटलों में कोविड टीकाकरण को लेकर इंक्वायरी कर रहे हैं। राज्य में 23 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोविड टीके का दूसरा डोज नहीं लिया है।

    इधर स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार से कोवीवैक्स टीके का डोज उपलब्ध कराने की मांग की है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा सांसद निशिकांत दुबे की जनहित याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट का बंगाल सरकार को नोटिस, केन्द्र से मांगा जवाब
    Next Article झारखंड विधानसभा बजट सत्र : विधायक सीपी सिंह पर स्पीकर रविंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- आप हर चीज में हस्तक्षेप करते हें यह अच्छी बात नहीं

    Related Posts

    झारखंड

    राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    June 21, 2025
    झारखंड

    रक्षा राज्य मंत्री ने किया योग, बोले- यह एक समरस और संतुलित जीवन जीने का मार्गदर्शक

    June 21, 2025
    झारखंड

    मोरहाबादी में कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग… देखें वीडियो

    June 21, 2025
    Latest Posts

    5 एकड़ से बड़े तालाब बनेंगे कमाई का जरिया… जानें कैसे

    June 21, 2025

    भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बुधराम लोहरा का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

    June 21, 2025

    पटना से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत जल्द

    June 21, 2025

    2 जुलाई को पटना में बीजेपी की होगी बड़ी बैठक

    June 21, 2025

    “योग करें, निरोग रहें” यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है : नीलकंठ सिंह मुंडा

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.