Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 11:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा बजट सत्र : सदन के मुख्य द्वार पर नियोजन नीति को लेकर भाजपा विधायकों का धरना
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा बजट सत्र : सदन के मुख्य द्वार पर नियोजन नीति को लेकर भाजपा विधायकों का धरना

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन सोमवार को भी विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने नियोजन नीति को लेकर धरना प्रदर्शन दिया। भाजपा विधायकों ने कहा कि स्थानीय और नियोजन नीति के नाम पर हेमंत सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ क्रूर मजाक किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। राज्य में जल्द नियोजन नीति लागू किया जाए।

    सदन में धनबाद में बार बालाओं के डांस का मुद्दा गूंजा

    सदन में धनबाद में बार बालाओं के डांस का मुद्दा गूंजा। झामुमो विधायक मथुरा महतो ने स्पीकर से इसपर संज्ञान लेने की मांग की। धनबाद के जियलगोड़ा स्टेडियम डिगवाडीह में 18 मार्च को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था। दिनभर खेल के इवेंट्स के बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार बालाओं के जमकर ठुमके लगे थे। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम का लुत्फ उठाते नजर आये। धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह की मौजूदगी में रातभर बार बालाएं नाचती रहीं।

    पांच जिलों में ओबीसी का आरक्षण नहीं : नीलकंठ सिंह मुंडा

    भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने सूचना के तहत बताया कि मीडिया में आज जिला स्तरीय आरक्षण रोस्टर का प्रकाशन हुआ है, जिसमें पांच जिला ऐसे हैं, जहां एक वर्ग को शून्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि खूंटी, सिमडेगा सहित पांच जिले ऐसे हैं, जहां ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया गया है। उन्होंने जानना चाहा कि क्या इन जिलों में ओबीसी नहीं है। उन्होंने मांग की कि इन जिलों में भी ओबीसी को आरक्षण की व्यवस्था की जाए।

    चतुर्थवर्गीय कर्मियों को फोर्थ से थर्ड ग्रेड में प्रमोशन जल्द होगा : आलमगीर आलम

    सदन में विधायक अमित यादव के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि चतुर्थवर्गीय कर्मियों के प्रमोशन के लिए नियम बना हुआ है। विगत कुछ वर्षों से प्रमोशन नहीं हो पाया है, ये गंभीर मसला है। नियमावली के तहत सीमित परीक्षा से 15 प्रतिशत कर्मियों को फोर्थ से थर्ड ग्रेड में प्रमोशन करना है। सरकार इसपर जल्द कार्रवाई करेगी। विधायक अमित यादव ने अल्पसूचित प्रश्न सवाल किया कि झारखंड गठन के बाद चतुर्थवर्गीय कर्मियों के प्रमोशन के लिए सीमित परीक्षा नहीं हो पाई है। सरकार कबतक करेगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना रेलवे स्टेशन पर तीन मिनट तक चला पॉर्न वीडियो
    Next Article बिहार : सारण में बोरी में बंद दो लोगों का शव बरामद

    Related Posts

    खूंटी

    भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बुधराम लोहरा का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

    June 21, 2025
    खूंटी

    “योग करें, निरोग रहें” यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है : नीलकंठ सिंह मुंडा

    June 21, 2025
    झारखंड

    जयनगर-राऊरकेला एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई चोरी

    June 21, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बुधराम लोहरा का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

    June 21, 2025

    पटना से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत जल्द

    June 21, 2025

    2 जुलाई को पटना में बीजेपी की होगी बड़ी बैठक

    June 21, 2025

    “योग करें, निरोग रहें” यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है : नीलकंठ सिंह मुंडा

    June 21, 2025

    जयनगर-राऊरकेला एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई चोरी

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.