Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी : नेपाल में फंसे आठ युवक, परिजनों की सरकार से गुहार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    झारखंड

    खूंटी : नेपाल में फंसे आठ युवक, परिजनों की सरकार से गुहार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2019No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    खूंटी। खूंटी के आठ युवक नेपाल में फंसे हुए हैं। उनमें से दो को नेपाल पुलिस ने चोरी की कार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आठों युवक दो कारों से नेपाल गए थे। युवकों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से अपने संबंधियों को सूचना दी कि नेपाल के कस्टम ऑफिसर दोनों को छोड़ने के एवज में चार लाख 50 हजार रुपये जमा करने कह रहे हैं ।
    यह युवक सात नवम्बर को नेपाल घूमने गये थे। परिजनों को बताया कि बच्चों ने मोबाइल मैप की मदद से जिस रूट से नेपाल में प्रवेश किया, वहां कोई चेक पोस्ट नहीं थी। इसके कारण वे परमिट नहीं बनवा सके। काठमांडू के कोटेश्वर थाना पुलिस ने परमिट न होने के कारण उन्हें रोका। एक कार को चोरी की बताते हुए राहुल साहू और शुभम साहू को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों कारों (जेएच 1 बीटी 1837) तथा (जेएच 01 डीसी 0214) को जब्त कर लिया। सचिन कुमार, गौरव कुमार, मोहम्मद दानिश, धीरज कुमार और विशाल कुमार अभी भी नेपाल में फंसे हुए हैं। परेशान परिजनों ने राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को शो कॉज नोटिस
    Next Article राजद ने की पांच सीटों के लिए उम्मीदवार की घोषणा, दो अन्य सीट पर ऐलान होना बाकि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    Latest Posts

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.