Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 8:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी : वृद्ध की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
    झारखंड

    खूंटी : वृद्ध की हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी। रनिया थाना क्षेत्र के लोहागड़ा साप्ताहिक हाट में रविवार को मॉब लिंचिंग की घटना हुई थी। जिसमें कुछ लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए एक बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

    खूंटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक हीरानमन कोंगाड़ी का गांव के ही सोमरा होरो से किसी बात को लेकर बक-झक हुई थी। दोनों में बात इतनी बढ़ गई थी कि हीरानमन कोंगाड़ी ने छूरा से सोमरा पर हमला कर दिया था। जिसमें सोमरा बुरी तरह से लहूलुहान हो गया था। यह देख सोमरा के परिजन और ग्रामीण उत्तेजित हो गए थे। ग्रामीणों को जुटता देख कर हीरानमन बाजार की ओर भागने लगा था। ग्रामीणों ने भी उसे खदेड़ कर पकड़ लिया था और उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी थी. जिसमें मौके पर ही हीरानमन कोंगाड़ी ने दम तोड़ दिया था।

    वहीं जानकारी मिलते ही घटना के दूसरे दिन सोमवार को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को गांव में छापेमारी की और हत्यारोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हत्यारोपियों में हेरमन तोपनो, जसमन तोपनो और अनिल सुरीन के नाम शामिल हैं। तीनों हत्यारोपियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : 13 वर्ष की बच्ची और उसकी भाभी के साथ छेड़खानी, मकान मालिक गिरफ्तार
    Next Article दिल्ली नगर निगम पर आप का कब्जा, मेयर के बाद डिप्टी मेयर का भी जीता चुनाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    October 25, 2025
    जमशेदपुर

    निर्लज्ज बनकर घाटशिला उपचुनाव में वोट मांग रहा इंडी गठगबंधन: बाबूलाल मरांडी

    October 25, 2025
    Latest Posts

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025

    रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    October 25, 2025

    निर्लज्ज बनकर घाटशिला उपचुनाव में वोट मांग रहा इंडी गठगबंधन: बाबूलाल मरांडी

    October 25, 2025

    गुमला के पारसा गांव में तीन महीने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

    October 25, 2025

    पाकुड़ में सड़क का बुरा है हाल, बाईपास से मेन रोड तक गड्ढों का जाल

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.