Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीनियर IAS अधिकारियों को मिलेगी आवासीय कार्यालय की सुविधा, सरकार ने दी स्वीकृत
    झारखंड

    सीनियर IAS अधिकारियों को मिलेगी आवासीय कार्यालय की सुविधा, सरकार ने दी स्वीकृत

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड सरकार ने अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव को आवासीय कार्यालय की सुविधा उपलब्ध कराने की स्वीकृति दे दी है. इस संबंध में बुधवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है.

    अवकाश में भी भिन्नता से थी परेशानी

    राज्य में वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव को विभाग के विभागाध्यक्ष और आधिकारिक प्रधान के रूप में दायित्वों का निर्धारण किया गया है. ऐसे में देखा गया है कि कई बार कार्यालय दिवस में कार्यालय में निर्धारित समय में उक्त कार्यों का समय पर निष्पादन नहीं हो पाता है. वहीं, केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दिये जा रहे अवकाश में भी भिन्नता होती है.

    कई बार शनिवार को कार्यालय खोलने के निर्देश देने पड़ते हैं

    कई बार राज्य के कार्यालय बंद रहते हैं और भारत सरकार के कार्यालय खुले रहते हैं. ऐसे में अधिकारियों को इसमें भी परेशानी होती है. सचिवालय में पांच कार्य दिवस भी है. इस वजह से कई बार शनिवार को कार्यालय खोलने के लिए विशेष निर्देश देने पड़ते हैं. कई बार संचिकाओं को अधिकारियों के आवास में ले जाकर भी निष्पादन करना पड़ता है.

    वर्क फ्रॉम होम का भी चलन, भविष्य में भी संभावना

    कोविड की वजह से वर्क फ्रॉम होम का भी चलन हो गया है. ऐसे में भविष्य में भी इसके बने रहने की संभावना है. इन सभी वजहों को देखते हुए सरकार ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के आवास में ही कार्यालय की सुविधा अलग से देने का निर्णय लिया है, ताकि कार्यों का समय पर निष्पादन हो सके.

    कार्यालय आदि की सुविधा भवन निर्माण विभाग उपलब्ध करायेगा, अन्य खर्च प्रशासी विभाग उठायेगा. वहीं, 300 यूनिट बिजली बिल का भुगतान भी प्रशासी विभाग करेगा. वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक आदि को अवकाश के दिन कार्यालय बुलाये जाने पर उनको अलग से भत्ता वित्त विभाग देगा.

    ये मिलेंगी सुविधाएं मिलेंगी

    • आवासीय कार्यालय के लिए अलग से सुसज्जित फर्नीचर तथा एसी सहित कमरे.
    • निर्बाध बिजली आपूर्ति.
    • इंटरनेट, ऑप्टिकल फाइबर, टेलीफोन, कंप्यूटर, प्रिंटर, टीवी, वीडियो कांफ्रेंसिंग सिस्टम.
    • आवासीय कार्यालय के लिए वाहन चालक, आदेशपाल आदि.
    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनोस एक्का एवं उनकी पत्नी की अपील हाई कोर्ट ने रखा सुरक्षित
    Next Article शिक्षकों को तीन बजे तक ही रहना होगा स्कूल में, संशोधन पत्र जल्द होगा जारी

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Latest Posts

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.